
Bangalore: टीवी एक्ट्रेस श्रुति पर पति ने किया जानलेवा हमला, पेपर स्प्रे छिड़का और चाकू से गोद डाला
AajTak
बेंगलुरु में टीवी एक्ट्रेस श्रुति पर उनके पति अंबरिश ने पेपर स्प्रे से हमला कर चाकू से गर्दन, जांघ और पसलियों पर वार किया. घटना 4 जुलाई को हनुमंथनगर क्षेत्र में हुई. श्रुति गंभीर हालत में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने अंबरिश को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. हमले की वजह घरेलू और आर्थिक विवाद मानी जा रही है.
बेंगलुरु में टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मशहूर टीवी एक्ट्रेस और प्राइवेट चैनल की एंकर मंजुला उर्फ श्रुति पर उनके पति ने बेरहमी से हमला किया. यह खौफनाक वारदात 4 जुलाई को मुनेश्वर लेआउट, हनुमंथनगर थाना क्षेत्र में हुई. मगर, इसकी जानकारी अब सामने आई है.
दरअसल, श्रुति लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘अमृतधारे’ सहित कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं. वह बीते कुछ महीनों से अपने पति अंबरिश से अलग रह रही थीं. 20 साल की शादीशुदा जिंदगी और दो बच्चों के बावजूद दोनों के बीच संबंधों में दरार आ गई थी. घरेलू कलह और वित्तीय विवादों के कारण अप्रैल में श्रुति अपने भाई के घर रहने चली गई थीं.
यह भी पढ़ें: किटी में दोस्ती, नेताओं से संपर्क की हवाबाजी...,बेंगलुरु की सविता ने 20 महिलाओं से ऐसे ठगे 30 करोड़ रुपये
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रुति ने अंबरिश के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें लीज मनी को लेकर विवाद का जिक्र था. हालांकि, बीते गुरुवार को दोनों ने सुलह कर दोबारा साथ रहने का फैसला किया. लेकिन अगली ही सुबह अंबरिश ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. जैसे ही बच्चे कॉलेज के लिए निकले, तो अंबरिश ने श्रुति पर पेपर स्प्रे छिड़का. फिर धारदार हथियार से उनके पसलियों, जांघ और गर्दन पर कई वार किए.
यही नहीं, उसने उनका सिर दीवार से भी पटका. गंभीर हालत में श्रुति को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है. हनुमंथनगर पुलिस ने आरोपी अंबरिश को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है. शुरुआती जांच में घरेलू और आर्थिक विवाद हमले की वजह माने जा रहे हैं. पुलिस का का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










