
'Bags of Bags...', प्रियंका गांधी के बांग्लादेश लिखे बैग पर जयंत चौधरी ने शेयर की कविता
AajTak
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने प्रियंका गांधी के बैग पर तंज कसते हुए एक कविता सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इस कविता का शीर्षक है कि बैग में क्या है?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बैग इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में शिरकत करने के लिए प्रियंका रोजाना नए-नए बैग लेकर पहुंच रही हैं. वह कभी 'मोदी अडानी भाई भाई' लिखा हुआ बैग लेकर संसद आती हैं तो कभी 'फिलिस्तीन' या 'बांग्लादेश' लिखा हुआ बैग लेकर संसद पहुंचती हैं. उनके इन्हीं बैग पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने चुटकी ली है.
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने प्रियंका गांधी के बैग पर तंज कसते हुए एक कविता सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इस कविता का शीर्षक है कि बैग में क्या है?
बैग नाम की इस कविता में कहा गया है कि आपके पास बैग ही बैग हैं. बैग इकट्ठे करना आपको पसंद है. आपके पास बैग है, जिनके भीतर कुछ नहीं है, सिवाए बैग के. बैग के भीतर ही बैग हैं. आपके पास पूरी जिंदगानी भर के लिए बैग हैं. अगर बैग के लिए कुछ ईनाम होते तो आपके पास बैग ही बैग होते. नहीं पता कि आपको इतने बैग की जरूरत क्यों है? जब आपको बैग के भीतर बैग ही रखने हैं.
बता दें कि यह कविता ब्रिटिश कवि और लेखक ब्रायन बिलस्टन की है. ब्रायन का असली नाम पॉल मिलिचैप हैं.
कहां से शुरू हुआ प्रियंका गांधी के बैग का सिलसिला...
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष गौतम अडानी को लेकर लगातार विरोध कर रही है. इस बीच 10 दिसंबर को प्रियंका गांधी मोदी अडानी भाई-भाई लिखा बैग लेकर संसद पहुंची थीं. राहुल गांधई ने इस बैग को दिखाते हुए कहा था कि ये काफी क्यूट है. बैग में एक तरफ मोदी तो दूसरी तरफ अडानी की तस्वीर लगी थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




