
Bachchhan Paandey Trailer: भौकाल मचाने आ रहे 'बच्चन पांडे', खूनी खेल-कॉमेडी से भरपूर फिल्म में Akshay Kumar का खूंखार रोल
AajTak
Bachchhan Paandey Trailer: फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं. दोनों ने पहले अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल सीरीज में काम किया हुआ है. कृति सेनन को ट्रेलर में एक डायरेक्टर के रोल में देखा जा सकता है. उनके साथ अरशद वारसी हैं. कृति, खूंखार गैंगस्टर बच्चन पांडे पर अपनी नई फिल्म बनाना चाहती हैं. लेकिन इसमें बहुत खतरा भी है.
अक्षय कुमार और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म का इंतजार काफी समय से फैंस को था और अब जब ट्रेलर रिलीज हो गया है तो फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है. अक्षय कुमार इस ट्रेलर में गैंगस्टर के रोल में नजर आ रहे हैं. काफी समय से चर्चा में बना हुआ अक्षय कुमार का लुक भी जबरदस्त है. इस फिल्म में अक्षय कुमार एकदम खूंखार रोल निभाते नजर आने वाले हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












