
Babul Da Vehda Teaser: पंजाबी दुल्हन बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, इमोशनल कर देेगा विदाई सॉन्ग
AajTak
गाने का नाम है बाबुल दा वेहदा (Babul Da Vehda). इस खूबसूरत गाने को असीस कौर ने गाया है. म्यूजिक कंपोज किया है मीट ब्रदर्स ने. गाने की पहली झलक बेहद खास है. पंजाबी दुल्हन बनीं दिव्यांका स्टनिंग लग रही हैं. विदाई पर फिल्माए गए इस गाने में दिव्यांका ने अपने इमोशंस को शानदार तरीके से दिखाया है.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए गुडन्यूज है. एक्ट्रेस को काफी वक्त से स्क्रीन पर मिस कर रहे फैंस अब उन्हें जल्द देख पाएंगे. दिव्यांका ने म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया है. दिव्यांका के नए गाने का टीजर आउट हो गया है. पंजाबी दुल्हन बनीं दिव्यांका इस विदाई सॉन्ग में इंप्रेसिव लग रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












