
ATM में फ्रॉड का नया तरीका, अपना नंबर लिखकर छोड़ गए जालसाज... फिर लग गया हजारों का चूना
AajTak
दरअसल, आज-कल स्कैमर्स एटीएम में पहले से ही ऐसा लिक्विड लगाकर रखते हैं, ताकि आपका कार्ड एटीएम मशीन में चिपक जाए. ऐसा हर एटीएम में नहीं होता, लेकिन किसी किसी एटीएम में हो रहा है. कार्ड फंसने के बाद ग्राहक हेल्पलाइन का सहारा लेना चाहते हैं, इसके लिए जालसाज पहले से ही हेल्पलाइन नंबर लिखकर चले जाते हैं.
दिल्ली में एटीएम से धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है. दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाली एक पीड़िता को जालसाजों ने चूना लगा दिया. अपूर्वा नामक पीड़िता मयूर विहार में साउथ इंडियन बैंक (मयूर विहार फेज 1, दिल्ली पुलिस अपार्टमेंट के सामने) के एटीएम से पैसे निकालने गई थी. पैसे निकालने के दौरान उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. एटीएम कार्ड मशीन में फंसने के बाद पीड़िता ने जब हेल्पलाइन नंबर से मदद मांगी तो मदद करने के बहाने जालसाजों ने विक्टिम को 21 हजार रुपये का चूना लगा दिया.
ऐसे हुआ फ्रॉड दरअसल, पैसे निकालने के लिए जब अपूर्वा ने एटीएम कार्ड लगाया तो कार्ड मशीन में फंस गया. एटीएम कार्ड फंसने के बाद वहां बाहर मौजूद एक शख्स ने अपूर्वा को मदद की पेशकश करते हुए कहा, आप इस नंबर पर कॉल कर लीजिए. पीड़िता ने मशीन पर लिखे नंबर पर जब फोन मिलाया तो फोन उठाने वाले शख्स ने खुद को बैंक एजेंट बताया. कथित एजेंट ने पीड़िता से तमाम स्टेप्स फॉलो करने को कहा ताकि पीड़िता को फ्रॉड की भनक न लगे.
एजेंट ने पीड़िता से मशीन नंबर पूछा, जोकि मशीन पर मार्कर से लिखा हुआ था. एजेंट ने रविवार होने की वजह से कार्ड नहीं निकलने का दावा किया. उसने ये भी कहा कि मैं यहां से एटीएम मशीन बंद कर देता हूं, इंजीनियर सोमवार सुबह ही आ पाएगा और एटीएम कार्ड उसके बाद ही निकल पाएगा.
एजेंट ने पीड़िता से क्लियर और कैंसल का बटन एक साथ दबाने को कहा और पिन डालकर एंटर करने के लिए कहा. इसके बाद मशीन पर Out Of Service लिखा हुआ दिखा. इसके बाद खुद को बैंक एजेंट बताने वाले शख्स ने पीड़िता से उसका फोन नंबर मांगा और जरूरी जानकारी फोन के द्वारा साझा करने की बात कही. जालसाज ने पीड़िता से कार्ड मशीन में ही छोड़ने को कहा. पीड़िता कुछ देर तक तो एटीएम मशीन के बाहर खड़ी रहीं फिर करीब 10 मिनट बाद जब वहां से निकली उसके पास 21 हजार रुपये डेबिट का मैसेज आ गया. मैसेज से पता चला कि ये पैसे उसी एटीएम से निकाले गए हैं. इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी.
कौन सा तरीका अपना रहे जालसाज दरअसल, आज-कल स्कैमर्स एटीएम में पहले से ही ऐसा लिक्विड लगाकर रखते हैं, ताकि आपका कार्ड एटीएम मशीन में चिपक जाए. ऐसा हर एटीएम में नहीं होता, लेकिन किसी किसी एटीएम में हो रहा है. कार्ड फंसने के बाद ग्राहक हेल्पलाइन का सहारा लेना चाहते हैं, इसके लिए जालसाज पहले से ही हेल्पलाइन नंबर लिखकर चले जाते हैं. फिर जब आप कॉल करते हैं तो आपके साथ जालसाजी की घटना को अंजाम दिया जाता है. इसलिए आपके साथ कभी ऐसी घटना पेश आए तो तुरंत 100 नंबर डायल कर पुलिस की मदद लें.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



