
ATM में कैश भरने पहुंचे दो सिक्योरिटी गार्डों की गोली मारकर हत्या, 93 लाख रुपये लूट ले गए बदमाश
AajTak
बीदर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एटीएम में कैश डालने पहुंचे दो सिक्योरिटी गार्ड्स की बदमाशों ने हत्या कर दी और 93 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. कर्मचारी सुबह 11.30 बजे कैश भरने पहुंचे थे. बदमाशों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की हैं.
कर्नाटक (Karnataka) के बीदर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हथियारबंद बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्डों को गोली मार दी और 93 लाख रुपये लूट लिए. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला बीदर जिले के शिवाजी चौक स्थित एसबीआई एटीएम का है. दिल दहला देने वाली ये वारदात आज गुरुवार को दिन में 11:30 बजे के आसपास हुई. पुलिस का कहना है कि एजेंसी के कर्मचारी गीरी वेन्कटेश और शिव काशिनाथ एटीएम में रुपये भरने पहुंचे थे.
यहां सुरक्षा गार्डों के साथ गाड़ी कैश लेकर पहुंची थी. इस दौरान हथियारबंद बदमाश पहले से ही घात में थे. बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्डों की गोली मारकर हत्या कर दी और 93 लाश रुपये कैश लेकर फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: MP: गर्लफ्रेंड ने फोटोग्राफर को कॉल कर शूटिंग के लिए बुलाया, रास्ते में बॉयफ्रेंड ने उसे लूट लिया!
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने आठ गोलियां चलाईं, जिससे दोनों सुरक्षा गार्डों की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद जैसे ही जानकारी पुलिस को हुई तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आस-पास की सड़कों को घेर लिया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस ने घटना को लेकर टीमें गठित की हैं, जो लुटेरों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लुटेरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर पकड़ लिया जाएगा. इस घटना के बाद बीदर जिले में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












