
Assam की Writer ने Maoist Attack में शहीद जवानों का किया अपमान, Police ने राजद्रोह का केस दर्ज कर पहुंचाया हवालात
Zee News
नक्सली हमले (Maoist Attack) में शहीद जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में असम पुलिस ने एक 48 वर्षीय लेखिका को गिरफ्तार किया है. महिला के खिलाफ राजद्रोह सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
गुवाहाटी: नक्सली हमले (Maoist Attack) में शहीद जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में असम पुलिस ने एक 48 वर्षीय लेखिका को गिरफ्तार किया है. महिला के खिलाफ राजद्रोह सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है. असमी लेखिका शिखा सरमा (Sikha Sarma) ने छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद (Martyrs) 22 जवानों को लेकर एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने जवानों को शहीद का दर्जा देने पर सवाल खड़े किए थे. इसी पोस्ट के आधार पर हाईकोर्ट के दो वकीलों ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गुवाहाटी पुलिस ने लेखिका शिखा सरमा को गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा. पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता (Munna Prasad Gupta) ने बताया कि शिखा गुवाहाटी की राइटर हैं और उन्हें आईपीसी की धारा 124A (राजद्रोह) सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन्हें आज (बुधवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










