
ASI ने किया DGP, डीआईजी और एसपी के खिलाफ कोर्ट केस करने का ऐलान, मांगी 3 दिन की छुट्टी
AajTak
छुट्टी न मिलने से एक ASI इतना परेशान हो गया कि उसने डीजीपी, डीआईजी और एसपी के खिलाफ कोर्ट केस करने का मन बना लिया. इतना ही नहीं ASI ने इसके लिए बकायदा चिट्ठी लिखकर तीन दिन की छुट्टी मांगी, ताकि वह तीनों के खिलाफ कोर्ट केस कर सके.
झारखंड के सरायकेला-खरसावां में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक ASI (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक) ने डीजीपी, एसपी और डीआईजी के खिलाफ कोर्ट केस करने के लिए तीन दिन की छुट्टी मांगी है. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक छुट्टी का आवेदन देने वाले ASI का नाम शुभंकर कुमार है. वह आरआईटी थाना में पदस्थ है. शुभंकर ने वरिष्ठ अधिकारियों पर शोषण और मनमाने रवैये का आरोप लगाया है. ASI का आरोप है कि उसने जरूरी काम को लेकर छुट्टी मांगी थी, जिसे अप्रूव नहीं किया गया. इसलिए उसने अब अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट केस करने का फैसला लिया है.
पत्र लिखने पर नहीं मिली प्रतिक्रिया
ASI शुभंकर कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि साल 2024 में उन्हें आकस्मिक अवकाश (CL) और क्षतिपूर्ति अवकाश (CPL) का एक भी दिन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई. इसके चलते उनकी छुट्टियां व्यर्थ चली गईं. उन्होंने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अधिकारियों के इस रवैये के कारण वह मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चले गए हैं.
HC जाने के लिए मांगी छुट्टी
शुभंकर ने अब तीन दिन की छुट्टी मांगी है ताकि वह रांची हाई कोर्ट में न्याय की गुहार लगा सकें. उन्होंने अपने आवेदन में अधिकारियों के वेतन से कटौती कर क्षतिपूर्ति देने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







