
Aryan Khan Drug Case: जब संजय दत्त के सपोर्ट में आए थे शाहरुख खान-सलमान खान, वायरल हुईं पुरानी फोटोज
AajTak
इंटरनेट पर शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार संग अन्य एक्टर्स की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यह तस्वीरें तब की है जब 1993 में मुंबई में होने वाले ब्लास्ट से संजय दत्त का नाम जुड़ा था. उस समय संजय दत्त के सपोर्ट में पूरी फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई थी.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में फंसे हुए हैं. ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने आर्यन के साथ नाइंसाफी होने की बात कही है. आर्यन खान की गिरफ्तारी और उनका जेल में रहना उनके परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. ऐसे में कई सेलेब्स शाहरुख और आर्यन खान के सपोर्ट में सामने आए हैं. No words #WeStandWithSRK praying for #AryanKhan pic.twitter.com/lr3mTAQZ3Z Once upon a time… pic.twitter.com/KZbQ9DROBf

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












