Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास... ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने, बुमराह-पंड्या कोसों पीछे
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लेते ही अर्शदीप ने इतिहास रच दिया है. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 80 मैचों में 96 विकेट लिए. अर्शदीप ने 61वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.
Arshdeep Singh, IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता टी20 मैच में मंगलवार (22 जनवरी) को हासिल की.
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लेते ही अर्शदीप ने इतिहास रच दिया है. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 80 मैचों में 96 विकेट लिए. अर्शदीप ने 61वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.
100 विकेट लेने के बेहद करीब हैं अर्शदीप
इस रिकॉर्ड के मामले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार काफी पीछे हैं. अब अर्शदीप ऐतिहासिक शतक के करीब पहुंच गए हैं. यानी वो टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने के बेहद करीब हैं. अब तक यह उपलब्धि कोई भी भारतीय हासिल नहीं कर सका है.
सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले भारतीय
97 विकेट - अर्शदीप सिंह (61 मैच) 96 विकेट - युजवेंद्र चहल (80) 90 विकेट - भुवनेश्वर कुमार (87) 89 विकेट - जसप्रीत बुमराह (70) 89 विकेट - हार्दिक पंड्या (110)

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.