
APPSC Paper Leak: सीबीआई के पास पहुंचा मामला, आयोग के अधिकारियों समेत 6 से ज्यादा अरेस्ट
AajTak
APPSC Paper Leak: इस मामले में अभी तक 6 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें जेजू इंस्टीट्यूट, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) से एक शिक्षक अखिलेश यादव और आयोग के चार अज्ञात अधिकारी शामिल हैं. जांच में पता चला है कि कथित पेपर लीक मामले में 43 लाख की डील हुई थी.
APPSC Paper Leak Case: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नया मोड़ आया है. प्रदेश सरकार के अनुरोध के बाद मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है. सीबीआई ने जानकारी दी कि एंजेंसी ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध पर एपीपीएससी पेपर लीक मामले में एक व्यक्ति और आयोग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ एपीपीएससी सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए आयोजित परीक्षा प्रश्न पत्र के कथित लीक से संबंधित मामले में केस दर्ज किया है.
अगस्त में हुई थी परीक्षा एपीपीएससी द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) भर्ती परीक्षा 26 और 27 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी. जिसपर एक उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट के टीचर के पास लिखित परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र थे. पुलिस स्टेशन मामला संख्या 229 दिनांक 10 सितंबर 2022 को ईटानगर में एक कोचिंग संस्थान के एक निजी व्यक्ति और आयोग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र के लीक के आरोपों से संबंधित शिकायत दर्ज की गई.
अब तक 6 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार इस मामले में अभी तक 6 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमें जेजू इंस्टीट्यूट, ईटानगर, पापुम पारे सिटी, अरुणाचल प्रदेश से एक शिक्षक अखिलेश यादव और आयोग के चार अज्ञात अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा एक उम्मीदवार थॉमस गादुक, उसके पिता तांन्यांग गादुक, सियांग जिले में स्कूली शिक्षा के उप निदेशक के कार्यालय में मुख्य सहायक और बीच की कड़ी तमा सरोह को भी गिरफ्तार किया गया है.
43 लाख रुपये में हुई थी डील एपीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिखित परीक्षा का कथित पेपर लीक की शिकायत 29 अगस्त को दर्ज हुई थी. शुरुआत जांच रिपोर्ट 10 सितंबर को एसपी कार्यलाय में रिपोर्ट सौंपी गई. जांच के दौरान पता चला कि मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र खरीद के लिए 43 लाख रुपये की डील हुई थी. हालांकि आयोग के अज्ञात अधिकारियों को बिचौलिए ने 15 लाख रुपये दिए थे और उम्मीदवार के पिता से मिली बाकी रकम का हिस्सा अपने पास रख लिया था. रिपोर्ट में यह भी पता चला कि डील के इस पैसे का इस्तेमाल प्रॉपर्टी खरीदने में किया गया था.
(राजेश साहा के इनपुट के साथ)

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



