
Apple Watch के बैंड में कैंसर वाला केमिकल? कंपनी पर हुआ मुकदमा
AajTak
Apple पर एक मुकदमा दर्ज कराया और गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि Apple के Ocean, Nike Sport बैंड में हाई लेवल के परफ्लुओरोएल्काइल और पॉलीफ्लुओरोएल्काइल पदार्थ (PFAS) होते हैं. इन केमिकल को फॉरएवर केमिकल्स के रूप में जाना जाता है और इसकी वजह से कई हेल्थ संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें कैंसर तक शामिल है.
Apple एक बार फिर से चर्चा में आ गया है, जिसकी वजह कोई नया प्रोडक्ट नहीं बल्कि उसके खिलाफ एक मुकदमा है. कोर्ट केस के तहत दायर की याचिका में आरोप लगाया है कि Apple Watch में इस्तेमाल होने वाले बैंड में ऐसे केमिकल का इस्तेमाल किया है, जो कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केस में आरोप लगाए गए हैं कि Apple के Ocean, Nike Sport बैंड में हाई लेवल के परफ्लुओरोएल्काइल और पॉलीफ्लुओरोएल्काइल पदार्थ (PFAS) होते हैं. इन केमिकल को फॉरएवर केमिकल्स के रूप में जाना जाता है और इसकी वजह से कई हेल्थ संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
इस खतरनाक केमिकल्स की वजह से किडनी और बर्थ डिफेक्ट्स,प्रोस्टेट और कैंसर तक हो सकता है. यह केस 22 बैंड पर की गई रिसर्च के बाद किया है, जिनमें से 15 वॉच के बैंड में खतरनाक PFAS रसायन मिला है.
यह भी पढ़ें: Apple जल्द लॉन्च करने वाला है सबसे सस्ता iPhone SE, डिजाइन और डिटेल्स लीक
Apple लंबे समय से दावा कर रहा है कि उसकी वॉच के बैंड फ्लोरोएलास्टोमर से बने हैं, जो एक सिंथेटिक रबर है. इसमें फ्लोरीन तो रहता है लेकिन खतरनाक PFAS रसायन नहीं होता. कंपनी का दावा है कि फ्लोरोएलास्टोमर सुरक्षित है और सभी हेल्थ पैरामीटर्स को भी पूरा करता है.
Apple अपनी स्मार्टवॉच को हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स के साथ बेच रही हैं और दावा करते हैं कि वे वॉच पहननने वालों को सुरक्षित रखने में मदद करती हैं. Apple Watch में तो हार्ट रेट, नींद का पैटर्न और कदम को भी रिकॉर्ड करता है और उसकी जानकारी यूजर्स को देता है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










