
Anand Mahindra ने ऑटो ड्राइवर को बताया 'मैनेजमेंट का प्रोफेसर', जानिए इसकी खास वजह
AajTak
चेन्नई में रहने वाले एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर का पूरा देश दीवान हो रखा है. वो अपने यात्रियों को लग्जरी गैजेट्स आईपैड, लैपटॉप, स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स के साथ-साथ फ्रिज और मुफ्त वाईफाई की सुविधा देता है. कारोबारी आनंद महिंद्रा भी उसके कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट के कायल हो गए हैं.
सोशल मीडिया पर एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है. यह ऑटो-रिक्शा ड्राइवर अपने यात्रियों को टॉप क्लास सुविधा देता है. इसमें लग्जरी गैजेट्स आईपैड, लैपटॉप, स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स के साथ-साथ फ्रिज और मुफ्त वाईफाई की व्यवस्था शामिल है. इन सभी चीजों का इस्तेमाल ग्राहक यात्रा के दौरान कर सकते हैं. पूरे देश में अन्नादुरई की जमकर तारीफ हो रही है. कारोबारी आनंद महिंद्रा ने इस ऑटो ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि एमबीए स्टूडेंट्स को उससे कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट सीखना चाहिए. आनंद महिंद्रा ने इस ऑटो ड्राइवर को 'मैनेजमेंट का प्रोफेसर' बताया और सभी को उससे सीखने के लिए भी कहा. If MBA students spent a day with him it would be a compressed course in Customer Experience Management. This man’s not only an auto driver… he’s a Professor of Management. @sumanmishra_1 let’s learn from him… https://t.co/Dgu7LMSa9K

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










