
Amazon पर चल रही है Fab Phones Fest सेल, लगभग आधी कीमत पर खरीदें नया स्मार्टफोन!
AajTak
Amazon Fab Phones Fest सेल चल रही है. 14 अप्रैल तक चलने वाली इस सेल में आप लगभग 50 परसेंट तक का डिस्काउंट ले सकते हैं. यहां पर आपको इस सेल में मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं.
Amazon India पर अभी Fab Phones Fest सेल चल रही है. इसमें नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये सेल 14 अप्रैल तक चलेगी. इसमें कस्टमर्स 40 परसेंट तक डिस्काउंट टॉप सेलिंग स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर ले सकते हैं.
Amazon Fab Phones Fest सेल बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. SBI Credit Cards यूज करने वाले कस्मटर्स को 10 परसेंट का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा कस्टमर्स एक्सचेंज डील्स और 12 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है.
Prime Members 20,000 रुपये की बचत Advantage Just for Prime के साथ कर सकते हैं. इसमें 6 महीने का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंच और 3 महीने का एडिशनल No Cost EMI HDFC Bank डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के साथ दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- फ्री कॉलिंग और डेटा वाले BSNL के सस्ते प्लान्स, 49 रुपये से शुरू है कीमत, इतनी मिलेगी वैलिडिटी
Amazon Fab Phones Fest सेल में मिलने वाली डील के बारे में बात करें तो OnePlus Nord CE 2 5G को आप केवल 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. इसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं. इसके अलावा OnePlus Nord 2 5G को बैंक ऑफर के साथ 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.
OnePlus के दूसरे स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस सेल में OnePlus 9 5G को बैंक ऑफर के साथ केवल 35,599 में खरीदा जा सकता है. अगर आप अपने के लिए एक अफोर्डेोबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप Samsung Galaxy M12 को इस सेल में 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












