Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: आलिया को गोद में उठाकर घर ले गए रणबीर, शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया क्यूट कपल
AajTak
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage First Video: कपूर खानदान में एक खूबसूरत चेहरे की एंट्री हो गई है. दरअसल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं. पिछले कुछ दिनों से इन दोनों की शादी को लेकर चर्चा काफी तेज थी जिसके बाद अब दोनों अपनी वेडिंग ड्रेस में मीडिया से मुखातिब हुए हैं. इस वीडियो में देखें कि आखिर कैसे है रणबीर आलिया का वेडिंग लुक और किस तरह मीडिया के सामने ही रणबीर ने बीवी आलिया को गोद में उठाकर मारी एग्जिट.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












