
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Marriage: आलिया को रणबीर से हुआ प्यार, फिर ऐसे परवान चढ़ी ये मोहब्बतहुई ये लव स्टोरी
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर के लाडले बेटे रणबीर कपूर 14 अप्रैल को 'वास्तु' में आलिया भट्ट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. नीतू कपूर ने खुद पैपराजी के सामने शादी की डेट कन्फर्म की है. बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी हो चुकी है. कपूर और भट्ट परिवार तैयारियों में जुट चुका है. परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों सात फेरे लेंगे. रिपोर्ट्स में कहा यह भी जा रहा है कि दोनों की शादी 15 अप्रैल को होगी. पंजाबी परंपरा के मुताबिक, दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. रणबीर कपूर की बारात निकलेगी. कृष्णा राज बंगले से होकर यह वास्तु पहुंचेगी. लड़के वाले इस बारात का हिस्सा रहेंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












