
Airtel 5G: गुरुग्राम में शुरू हुई टेस्टिंग, मिलेगी 1Gbps की डाउनलोड स्पीड
AajTak
Airtel ने अपने 5G नेटवर्क को गुरुग्राम में टेस्ट करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने ये टेस्टिंग गुरुग्राम के साइबर हब एरिया में शुरू की है. Airtel 5G नेटवर्क को मिडिल बैंड स्पेक्ट्रम 3500 Mhz पर टेस्ट कर रहा है. Airtel 5G नेटवर्क इस दौरान 1Gbps तक की स्पीड दे रहा था.
Airtel ने अपने 5G नेटवर्क को गुरुग्राम में टेस्ट करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने ये टेस्टिंग गुरुग्राम के साइबर हब एरिया में शुरू की है. Airtel 5G नेटवर्क को मिडिल बैंड स्पेक्ट्रम 3500 Mhz पर टेस्ट कर रहा है. Airtel 5G नेटवर्क इस दौरान 1Gbps तक की स्पीड दे रहा था. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने Airtel को चार भारतीय टेलीकॉम सर्किल मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली में ट्रायल की परमिशन दी है. Airtel देश के दूसरे क्षेत्र में भी मिड-स्पेक्ट्रम को जल्द टेस्ट कर सकता है. ET Telecom की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रायल के दौरान पीक स्पीड 1Gbps तक पहुंच गई. रिपोर्ट में ये भी कहा गया Airtel को 5G ट्रायल के लिए 3500 MHz, 28 GHz और 700 MHz स्पेक्ट्रम में बैंड्स दिए गए हैं. Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) को 5G ट्रायल के लिए 700 MHz, 3.5 GHz और 26 GHz स्पेक्ट्रम में बैंड्स दिए गए हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












