
Air India Plane Crash: इंजन बंद हुए, जज्बा नहीं... आखिरी पल तक विमान को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे दोनों पायलट
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को हुई एअर इंडिया प्लेन क्रैश की एएआईबी ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. जांच में पता चला कि पायलटों ने दोनों इंजनों को आखिरी समय तक स्टार्ट करने की कोशिश की थी, जिसमें इंजन 1 सफल रहा लेकिन इंजन 2 बार-बार फेल हुआ.
AAIB report on Air India Plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को हुए एअर इंडिया के प्लेन क्रैश मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट आ गई है. इस रिपोर्ट में प्लेन क्रैश होने को लेकर फ्लाइट में क्या हो रहा था, इसे लेकर कई खुलासे किए गए हैं.
एएआईबी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पायलटों ने दोनों इंजनों को आखिरी समय तक स्टार्ट करने की कोशिश की थी और कम से एक इंजन (इंजन-1) में रिकवरी शुरू भी हो गई थी. लेकिन इंजन 2 संभल नहीं सका.
एएआईबी रिपोर्ट के अहम खुलासे
एएआईबी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पायलटों द्वारा 'MAYDAY' कॉल देने के कुछ सेकंड पहले ही प्लेन को बचाने की आखिरी कोशिश की गई थी. आखिरी वक्त में क्या हुआ था?
रिपोर्ट के मुताबिक, "Mayday" कॉल आने से ठीक 13 सेकंड पहले, पायलटों ने इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच को "कटऑफ" से "रन" पर वापस किया यानि इसका मतलब होता है इंजन को दोबारा स्टार्ट करने की प्रक्रिया शुरू करना.
इस प्रक्रिया के तहत एफएडीईसी (पूर्ण प्राधिकरण डिजिटल इंजन नियंत्रण) सिस्टम अपने आप फ्यूल और इग्निशन का कंट्रोल ले लेता है. दोनों इंजनों के ईजीटी (निकास गैस तापमान) में तेजी से बढ़त दिखी — ये रिलाइट का संकेत है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










