
Air India Express पर बड़ा खुलासा, इंजन रिपेयर के नाम पर की थी हेराफेरी, DGCA ने लगाई थी फटकार
AajTak
विमानन नियामक DGCA (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने मार्च में एअर इंडिया एक्सप्रेस को सख्त फटकार लगाई थी. निरीक्षण में सामने आया कि एक एयरबस A320 के इंजन में अनिवार्य पुर्जों को तय समय में बदला नहीं गया था. DGCA के अनुसार एयरलाइन ने AMOS सिस्टम में जानबूझकर रिकॉर्ड बदल दिए, ताकि यह दिखाया जा सके कि मरम्मत समय पर हुई है.
एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) एक बार फिर विवादों में है. दरअसल, टाटा समूह की इस एयरलाइन ने यूरोपीय यूनियन की विमानन सुरक्षा एजेंसी के निर्देश के बावजूद अपने एयरबस A320 विमान के इंजन के जरूरी पार्ट्स समय पर नहीं बदले. इतना ही नहीं, एयरलाइन पर यह भी आरोप है कि उसने रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा कर यह दिखाने की कोशिश की कि रिपेयरिंग का काम समय पर पूरा कर लिया गया है.
DGCA की जांच में हुआ खुलासा
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एक गोपनीय सरकारी मेमो के अनुसार, विमानन नियामक DGCA (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने मार्च में एअर इंडिया एक्सप्रेस को सख्त फटकार लगाई थी. निरीक्षण में सामने आया कि एक एयरबस A320 के इंजन में अनिवार्य पुर्जों को तय समय में बदला नहीं गया था. DGCA के अनुसार एयरलाइन ने AMOS सिस्टम (एयरक्राफ्ट मैंटेनेंस एंड इंजीनियरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम) में जानबूझकर रिकॉर्ड बदल दिए, ताकि यह दिखाया जा सके कि मरम्मत समय पर हुई है.
एयरलाइन का जवाब और कार्रवाई
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा है कि रिकॉर्ड बदलते समय यह गलती हुई, लेकिन बाद में इसे ठीक कर दिया गया. हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मरम्मत किस तारीख को हुई और फर्जी रिकॉर्ड के आरोपों पर भी उसने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. मार्च के महीने में दी गई चेतावनी के बाद, एयरलाइन ने कथित तौर पर क्वालिटी मैनेजर को पद से हटा दिया और एयरवर्थिनेस मैनेजर को सस्पेंड कर दिया.
पहले से जांच के घेरे में टाटा समूह की एयरलाइंस

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








