
Air India की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मंगोलिया में करानी पड़ी लैंडिंग
AajTak
एयर इंडिया ने कहा कि मंगोलिया के उलानबटार एयरपोर्ट पर विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और उसकी तकनीकी जांच की जा रही है. सभी यात्रियों को सहायता प्रदान की जा रही है तथा आगे की यात्रा की व्यवस्था की जा रही है.
सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को रविवार को मंगोलिया के उलानबटार इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एहतियातन उतारना पड़ा. चालक दल को उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी समस्या का पता चला, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. एयर इंडिया ने एक बयान जारी करके बताया कि कोलकाता से उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI174 की मंगोलिया के उलानबटोर में सेफ लैंडिंग कराई गई और अभी उसकी तकनीकी जांच चल रही है.
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'हम सभी यात्रियों की सहायता के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सभी को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. एयर इंडिया के लिए यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.'
जेद्दा-हैदराबाद फ्लाइट मुंबई डायवर्ट
एक अलग घटना में, इंडिगो एयरलाइन की जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली एक उड़ान को शनिवार को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया, क्योंकि एयरलाइन को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, '1 नवंबर, 2025 को जेद्दा से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान 6E68 को सुरक्षा खतरे के बाद मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार, हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और विमान को आगे के संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया.'
एयरलाइन ने आगे बताया कि सभी यात्रियों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया गया और विमान की सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें जानकारी दी जाती रही. इंडिगो ने एक बयान में कहा, हमेशा की तरह यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










