
AIIMS भोपाल के ब्लड बैंक से लंबे समय से गायब हो रहा था प्लाज्मा, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
AajTak
AIIMS Bhopal: आउटसोर्स कर्मचारी को हाल ही में सीसीटीवी कैमरे में प्लाज्मा यूनिट चुराते और किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपते हुए रिकॉर्ड किया गया. इस घटना से एम्स अधिकारियों को आंतरिक साजिश का शक है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMMS) भोपाल के ब्लड बैंक से कई यूनिट खून और प्लाज्मा चोरी हो गए हैं. इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है. पुलिस ने एक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एम्स ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बाग सेवनिया पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने एम्स के एक आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
सहायक पुलिस आयुक्त (मिसरोद क्षेत्र) रजनीश कश्यप कौल ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि शिकायत के अनुसार, ब्लड बैंक से रक्त और प्लाज्मा यूनिट लंबे समय से गायब हो रहे थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने जांच के तहत एम्स प्रशासन से अस्पताल परिसर की सीसीटीवी फुटेज मांगी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले सीसीटीवी फुटेज में प्लाज्मा (रक्त का तरल भाग) की कुछ यूनिट चुराते और उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपते हुए कैद हुआ था. उन्होंने बताया कि एम्स अधिकारियों को इस मामले में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका का संदेह है और उन्होंने ब्लड बैंक के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










