
AI-171 विमान हादसा: अमेरिका नहीं भेजे जाएंगे ब्लैक बॉक्स, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा- भारत में ही हो रही जांच
AajTak
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजने का खंडन करते हुए इसे गलत और भ्रामक बताया है. मंत्रालय ने कहा है कि ब्लैक बॉक्स भारत की अत्याधुनिक “ब्लैक बॉक्स लैब” में ही विश्लेषण के लिए रखे गए हैं और अभी किसी विदेशी प्रयोगशाला में भेजने का कोई फैसला नहीं हुआ है.
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुखद हादसे के बाद यह जानकारी सामने आई थी कि विमान के ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजे जा रहे हैं. लेकिन अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने इसका खंडन करते हुए इसे गलत और भ्रामक बताया है. मंत्रालय ने कहा है कि ब्लैक बॉक्स भारत की अत्याधुनिक “ब्लैक बॉक्स लैब” में ही विश्लेषण के लिए रखे गए हैं और अभी किसी विदेशी प्रयोगशाला में भेजने का कोई फैसला नहीं हुआ है.
भारत की 'ब्लैक बॉक्स लैब' में हो रहा विश्लेषण
दरअसल, इस साल अप्रैल में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नई दिल्ली के उड़ान भवन स्थित एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के परिसर में डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) विश्लेषण लैब का उद्घाटन किया था. यह लैब करीब ₹9 करोड़ की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सहयोग से बनाई गई है.
इस लैब का उद्देश्य है दुर्घटनाग्रस्त ब्लैक बॉक्स की मरम्मत, डेटा निकालना और विभिन्न स्रोतों जैसे रडार, फ्लाइट परफॉर्मेंस और कॉकपिट रिकॉर्डिंग को जोड़कर दुर्घटना के कारणों की सटीक जांच करना है. इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ICAO की सदस्यता के तहत विकसित किया गया था.
अमेरिका भेजने की खबरों पर क्या बोला मंत्रालय?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “कुछ मीडिया संस्थानों में यह रिपोर्ट आई है कि AI-171 फ्लाइट के ब्लैक बॉक्स (CVR/DFDR) को जांच के लिए विदेश भेजा जा रहा है. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है. जांच की जगह तय करने का अधिकार AAIB के पास है और यह तकनीकी, सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़ी सभी बातों की समीक्षा के बाद ही किया जाएगा.”

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










