
Ahmedabad serial blast: जानिए कौन थे वे अफसर जिन्होंने धमाके की जांच की, IM के पूरे मॉड्यूल को क्रैक किया
AajTak
2008 में अहमदाबाद ब्लास्ट केस की जांच में कई तेज-तर्रार पुलिस अफसर लगे थे. सभी पुलिस अफसर अपने-अपने फील्ड के मास्टर थे. सभी ने एक साथ साम करते हुए इंडियन मुज्जाहिद्दीन के पूरे मॉड्यूल को क्रैक कर डाला.
26 जुलाई 2008 को 6 बजे से लेकर 6 बजकर 45 मिनट के बीच अहमदाबाद के अलग-अलग इलाके में हुए बम धमाके ने लोगों को दहला दिया था. धमाकों के बाद अहमदाबाद की दो बड़े अस्पताल में घायलों को शिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान यहां अस्पताल में भी ब्लास्ट हो गया. सिलसिलेवार धमाके के बाद आंतकवादियों की मंशा साफ हो गई थी और वो लोगों में वैमन्यस्य की भावना पैदा करना चाहते थे. उधर, धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए इंडियन मुज्जाहिद्दीन ने अलग-अलग चैनल को मेल किया और लिखा कि रोक सको तो रोक लो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












