
ACP बन किसके घर पहुंचे अजय देवगन? फिल्म ट्रेलर से कम नहीं नया कमर्शियल
AajTak
अजय देवगन का 'बोलो जुंबा केसरी' ऐड इतना फेमस हो चुका है कि केसरी देखते ही एक्टर का चेहरा याद आ जता है. पर अब शायद ऐसा न हो. अरे... अरे... कुछ गलत सोचने की जरूरत नहीं है. बात ऐसी है कि अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.
अजय देवगन का 'बोलो जुंबा केसरी' ऐड इतना फेमस हो चुका है कि केसरी देखते ही एक्टर का चेहरा याद आ जाता है. पर अब शायद ऐसा न हो. अरे... अरे... कुछ गलत सोचने की जरूरत नहीं है. बात ऐसी है कि अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो 'झंडु च्यवनप्राश' के नये ऐड का है, जिसमें वो एक ACP ऑफिसर के रोल में हैं. अजय देवगन ने किया सप्राइज अजय देवगन को पान-मसाले के विज्ञापन में देखने की इतनी बुरी आदत लग चुकी है कि पहले तो ये वीडियो समझ ही नहीं आया. दोबारा देखने पर पता चला कि एक्टर ने ऐड का वीडियो पोस्ट किया है. जिस तरह से विज्ञापन को शूट किया गया है. वो पहली नजर में फिल्म के ट्रेलर से कम नहीं लग रहा है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












