
AAP से बगावत कर 'हाथी' की सवारी, क्या लोकसभा चुनाव में बसपा बिगाड़ेगी INDIA ब्लॉक का समीकरण?
AajTak
बहुजन समाज पार्टी ने दिल्ली की 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जिनमें राजकुमार आनंद नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं. जबकि AAP से बगावत कर मोहम्मद वकार चौधरी पूर्वी दिल्ली से चुनावी ताल ठोक रहे हैं.
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बसपा की टिकट पर नई दिल्ली सीट से चुनावी ताल ठोकी है. उन्होंने अपने रोड शो में दावा किया कि 'नई दिल्ली सीट हम जीत रहे हैं. साथ ही कहा कि केरीवाल के ख़िलाफ़ पूरी दिल्ली में लहर चल रही है. राजकुमार आनंद ने भले ही AAP की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हो और बसपा जॉइन कर ली हो, लेकिन तकनीकि रूप से उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हो पाया है. वहीं केजरीवाल सशर्त जमानत पर हैं कि वो सीएम पद से संबंधित कोई काम नहीं कर सकते. बहरहाल ये तकनीकि विषय है, लेकिन आम आदमी पार्टी के बागियों की एंट्री से दिल्ली में राजनीतिक समीकरण बदल गया है.
बहुजन समाज पार्टी ने दिल्ली की 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जिनमें राजकुमार आनंद नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं. जबकि AAP से बगावत कर मोहम्मद वकार चौधरी पूर्वी दिल्ली से चुनावी ताल ठोक रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि राजधानी दिल्ली में 1.52 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिसमें करीब 15% अनुसूचित जाति के वोटर हैं, बहुजन समाज पार्टी की नजर इन वोटों के साथ ही मुस्लिम मतदाताओं पर भी है.
राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन है. यहां पहली बार दो-ध्रुवीय मुकाबला है. AAP के बागी और बसपा प्रत्याशी अगर चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो समीकरण काफी हद तक बदल सकता है. बीएसपी के संस्थापक कांशीराम पूर्वी दिल्ली से 1989 और 1991 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. बसपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का दावा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हाथ मिलाने से बहुजन समाज और मुस्लिम नाराज हैं. इसलिए समर्थन बसपा प्रत्याशियों को मिलेगा. अगर बीएसपी के सबसे उम्दा प्रदर्शन की बात करें तो 2008 में दिल्ली विधानसभा में बसपा के दो विधायक बने थे और 6 सीटों पर वह दूसरे स्थान पर रही थी.
दिल्ली में हर चुनाव लड़ती रही है बीएसपी
साल 2014 और 2019 में गैर जाटव और गैर यादव ओबीसी को लेकर भाजपा ने जो सोशल इंजीनियरिंग की थी. 2024 में बीएसपी की मौजूदगी से उसे बड़ी चुनौती मिलने के संकेत हैं. यही वजह है कि कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है, दिल्ली नगर निगम की 250 और दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बीएसपी हर चुनाव लड़ती रही है. दिल्ली में साल 2019, 2014 और 2009 में बीएसपी ने दिल्ली में चुनाव लड़ा था. 2008 में दिल्ली विधानसभा लड़ने पर बीएसपी के 2 विधायक भी जीतकर आए थे.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




