
AAP पार्षद सट्टेबाजी रैकेट में गिरफ्तार, बीजेपी और आम आदमी पार्टी में छिड़ी जुबानी जंग
AajTak
दिल्ली के स्वरूप नगर में सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पार्षद जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद AAP और बीजेपी में तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है. बीजेपी ने AAP नेताओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने इसे साजिश बताते हुए जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में पुलिस ने एक अवैध सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक नाम आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा निगम पार्षद जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी का भी है.
AAP पार्षद जोगिंदर सिंह गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्वरूप नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारा गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ Public Gambling Act 1867 की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, मौके से 4.35 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं.
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जांच के शुरुआती दौर में जोगिंदर सिंह का नाम सामने आया है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है. इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है.
बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'आम आदमी पार्टी के नेताओं का असली चेहरा अब उजागर हो रहा है.' उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज से सवाल किया कि क्या पार्टी आरोपी पार्षद को निष्कासित करेगी या फिर इसे एक बार फिर 'BJP की साजिश' कहकर खारिज कर देगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










