
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 नवंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने 8 साल के बच्चे खजांची का जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए शेयर की.
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने 8 साल के बच्चे खजांची का जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए शेयर की. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें... बलूच लिबरेशन आर्मी ने पूरा रेलवे स्टेशन ही उड़ा डाला, 14 PAK सैनिकों समेत 25 लोग मारे गये पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच ने मीडिया को बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का 8वां बर्थडे, हर साल करते हैं सेलिब्रेट, नोटबंदी से है कनेक्शन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने 8 साल के बच्चे खजांची का जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने नोटबंदी के जरिए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
'मुसलमानों के लिए हमने बहुत काम किया, उन्हें इधर-उधर नहीं जाना चाहिए', आरा में बोले नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को आरा में कहा कि हमने मुसलमानों के लिए काफी काम किया है जबकि विपक्ष ने उन्हें सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया है. उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि मुसलमानों को इधर-उधर नहीं जाना चाहिए. नीतीश कुमार ने कहा, 'चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो सभी के लिए हमने काम किया है. मुसलमान समुदाय के लिए हमने काफी काम किया है. मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई. मदरसों के शिक्षकों को वही सैलरी दी जो सरकारी शिक्षक को दी जाती है.
'हम आपको आदिवासी कहते हैं, बीजेपी आपको वनवासी बुलाती है', झारखंड में बोले राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झारखंड में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया. राहुल गांधी ने रैली में 'झारखंड के लिए INDIA की 7 गारंटियां' गिनाईं. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दलितों के पास नहीं जाते, सिर्फ उद्योगपतियों के परिवारों की शादी में जाते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



