
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 दिसंबर, 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 9 दिसंबर 2023 की खबरें और समाचार: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है. अब रविवार और सोमवार का इंतजार है, जब इन राज्यों में मुख्यमंत्रियों के नाम का ऐलान हो सकता है. झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर जारी आयकर विभाग की रेड में अब तक 225 करोड़ की नकदी बरामद हो चुकी है.
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर आयकर विभाग की रेड लगातार चौथे दिन जारी है. अब तक 225 करोड़ की नकदी बरामद हो चुकी है. कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने छत्तीसगढ़ में पार्टी की हार के लिए कांग्रेस के दो बड़े नेताओं कुमारी शैलजा और टीएस सिंह देव को जिम्मेदार ठहराया है. आतंकी संगठन ISIS की साजिश के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने देशभर के 44 जगहों पर एकसाथ छापे मारे हैं. अमेरिकी वीटो के बाद इजरायल और हमास के बीच दो महीने से जारी युद्ध में तत्काल मानवीय युद्धविराम का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में खारिज हो गया है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें...
पर्यवेक्षक फाइनल, CM रेस में नए नाम भी जुड़े... तीनों राज्यों को सोमवार तक मिलेंगे मुख्यमंत्री?
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरों अब भी सस्पेंस बरकरार है. बीजेपी ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, जो यहां के विधायकों की राय लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे. इस बीच कई नाम जो पहले सीएम रेस में आगे माने जा रहे थे, अब वे पीछे बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री पद की रेस में नए नामों की एंट्री की सुगबुगाहट दिल्ली से भोपाल, जयपुर, रायपुर तक शुरू हो चुकी है. अब बस रविवार और सोमवार का इंतजार है.
रुपया गिनते-गिनते हांफने लगीं मशीनें... अब तक 225 करोड़ जब्त, BJP बोली- कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक है कनेक्शन
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर पड़ी आईटी रेड में मिली बेहिसाब नकदी का मामला लगातार सुर्खियों में है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राज्य ईकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की है. आयकर विभाग द्वारा ओडिशा स्थित बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के ठिकानों पर की गई कार्रवाई में अब तक लगभग 225 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई है.
'शैलजा और सिंहदेव की वजह से हारे छत्तीसगढ़ चुनाव...' बृहस्पत सिंह बोले- पार्टी इन्हें बाहर का रास्ता दिखाए

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



