
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 अप्रैल 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 9 अप्रैल अक्टूबर 2022 की खबरें और समाचार: पाकिस्तान में सियासी संकट बरकरार है. विपक्षी पार्टियां लगातार इमरान खान को निशाना बना रही हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में आज विधान परिषद के लिए मतदान हो रहा है. पढ़ें आज सुबह की 5 बड़ी खबरें....
1- इमरान खान को भारत जाने की नसीहत देते हुए मरियम नवाज ने क्यों किया वाजपेयी का जिक्र? पाकिस्तान में विपक्षी पार्टियां लगातार इमरान खान को निशाना बना रही हैं. बीते दिन इमरान खान ने पाकिस्तान की आवाम को संबोधित करते हुए भारत की तारीफ की थी. इसके बाद मरियम नवाज ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत की तारीफों के कसीदे पढ़ने वाले इमरान खान को ये नहीं भूलना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार महज एक वोट से गिर गई थी. वह एक वोट से हार गए थे. लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया.
2- 27 सीटों पर वोटिंग आज, योगी की अग्निपरीक्षा तो अखिलेश के सामने सीटें बचाने की चुनौती उत्तर प्रदेश में आज विधान परिषद के लिए मतदान हो रहा है. राज्य में स्थानीय निकाय की 36 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 9 सीटें बीजेपी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में आज 27 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इन सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनकी किस्मत का फैसला 58 जिलों के 739 बूथों पर 120657 मतदाता कर रहे हैं. इन सीटों पर बसपा और कांग्रेस के मैदान में न होने से सपा और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है जबकि कुछ सीटों पर निर्दलीय के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया.
3- Zerodha की कर्मचारियों को अनोखी सौगात, वजन घटाने पर मिलेगा बोनस फाइनेंशियल सर्विस कंपनी जेरोधा (Zerodha) ने अपने कर्मचारियों के लिए नई पहल की पेशकश की है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे अगर वजन कम कर लेते हैं, तो उन्हें बोनस दिया जाएगा. कंपनी के सीईओ नितिन कामथ ने गुरुवार को कहा कि किसी व्यक्ति के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को मापना स्वास्थ्य और फिटनेस की यात्रा शुरू करने का सबसे आसान तरीका है.
4- जॉनी बेयरस्टो के रॉकेट थ्रो पर रन-आउट हुए हार्दिक...फिर डेविड मिलर पर फूटा गुस्सा- Video
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स (GT) का शानदार प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार (8 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पंजाब किंग्स (PBKS) को छह विकेट से मात दी. मुकाबले के दौरान रोमांच अपने चरम पर था. आखिरी ओवर की पहली गेंद हार्दिक पंड्या के रन आउट होने के बाद गुजरात की जीत मुश्किल नजर आ रही थी, लेकिन राहुल तेवतिया के कारनामे ने टीम को जीत दिला दी.
5- गर्मी से नहीं राहत, दिल्ली समेत कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी, जानें उत्तर भारत का मौसम अप्रैल माह में ही मई जैसी गर्मी पड़ रही है. दिन के समय सूरज जिस तरह से तप रहा है, उसकी गर्मी से रात के तापमान में भी इजाफा हो रही है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में हीट वेव और गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों से घर पर रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि गर्मी के मौसम में लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



