
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार को सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क किनारे भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां बिखरी हुई मिलीं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से जुड़ी चिंता और तनाव की वजह से कथित तौर पर जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.
भारतीय सेना का दक्षिणी कमांड त्रिशूल अभ्यास के तहत कई त्रि-सेवा युद्धाभ्यास कर रहा है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया है. बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार को सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क किनारे भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां बिखरी हुई मिलीं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से जुड़ी चिंता और तनाव की वजह से कथित तौर पर जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. बेंगलुरु की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि रैपिडो चालक ने उसे अनुचित तरीके से छुआ. पढ़ें शनिवार शाम की 10 बड़ी खबरें...
1. PAK सीमा के पास तीनों सेनाओं का 'त्रिशूल' एक्सरसाइज... फ्यूचर वॉर की तैयारी में सेना
भारतीय सेना का दक्षिणी कमांड त्रिशूल अभ्यास के तहत कई त्रि-सेवा युद्धाभ्यास कर रहा है. यह अभ्यास जमीन, समुद्र और हवा के पूर्ण एकीकरण को साबित करता है. 'जय' का मंत्र – संयुक्तता (जॉइंटनेस), आत्मनिर्भरता (आत्मनिर्भरता) और इनोवेशन पर यहां काम कर रहा है. यह अभ्यास सशस्त्र बलों की बहु-क्षेत्रीय क्षमताओं को मजबूत कर रहा है. इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, साइबर, ड्रोन और एयर डिफेंस जैसे क्षेत्रों में एकीकरण पर फोकस है.
2. दबदबा था, दबदबा है... सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया संग टी20 सीरीज में कर ली धोनी-कोहली की बराबरी, 17 साल से टीम इंडिया का जलवा कायम
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया है. दोनों टीम्स के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर (शनिवार) को ब्रिस्बेन के द गाबा में हुआ. हालांकि बारिश के चलते यह मुकाबला पूरा नहीं हो सका. सीरीज जीतने के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने महेद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बराबरी कर ली. सूर्या से पहले कोहली और धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 सीरीज जीतने में सफल रही थी.
3. बिहार में सड़क पर मिलीं VVPAT पर्चियां! चुनाव आयोग ने ARO को किया सस्पेंड, FIR दर्ज करने के निर्देश

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












