
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने हसीन जहां की याचिका पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है. उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को परमाणु हथियारों से लैस एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे जापान और दक्षिण कोरिया दोनों ने कन्फर्म किया है. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए खुद को पीड़ित बताने की कोशिश की और समझौता बहाली की मांग की है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने हसीन जहां की याचिका पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है. उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को परमाणु हथियारों से लैस एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे जापान और दक्षिण कोरिया दोनों ने कन्फर्म किया है. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए खुद को पीड़ित बताने की कोशिश की और समझौता बहाली की मांग की है. पढ़ें शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
1) हसीन जहां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, मोहम्मद शमी को जवाब के लिए 4 हफ्ते का वक्त
सुप्रीम कोर्ट ने हसीन जहां की याचिका पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है. हसीन जहां ने कलकत्ता HC के उस फैसले को SC में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें मासिक डेढ़ लाख रुपये और उनकी बेटी के लिए ढाई लाख रुपये गुज़ारा भत्ता दिए जाने का आदेश दिया गया था. हसीन जहां का तर्क है कि ये रकम अपर्याप्त है.
2) GST कट और फेस्टिव का कॉम्बो! भारतीयों ने की रिकॉर्ड खरीदारी, बिक गए 40.24 लाख वाहन
देशभर में अक्टूबर के महीने में रिकॉर्ड 40.24 लाख वाहनों की बिक्री हुई है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स के अनुसार, ये पिछले वर्ष की तुलना में 40.5 प्रतिशत ज़्यादा है. ये अब तक का सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है. सरकार द्वारा एंट्री-लेवल टू-व्हीलर और स्मॉल कारों पर GST दरों में कमी से वाहन खरीदना पहले से कहीं अधिक किफायती हो गया.
3) उत्तर कोरिया ने दागी परमाणु हथियारों से लैस बैलिस्टिक मिसाइल, जापान और दक्षिण कोरिया अलर्ट

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








