
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 दिसंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने पुष्टि की है कि उनकी म्यूज़िक कंपोजर पलाश मुच्छल संग शादी टूट गई है. राजस्थान सरकार ने पूर्व कांग्रेस शासन में पारित ‘मृतक शरीर सम्मान कानून’ के नियम बिना किसी संशोधन के लागू कर दिए हैं. इंडिगो एयरलाइंस के चल रहे संकट ने राजस्थान के पर्यटन उद्योग पर भारी असर डाल दिया है.
भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने पुष्टि की है कि उनकी म्यूज़िक कंपोजर पलाश मुच्छल संग शादी टूट गई है. राजस्थान सरकार ने पूर्व कांग्रेस शासन में पारित ‘मृतक शरीर सम्मान कानून’ के नियम बिना किसी संशोधन के लागू कर दिए हैं. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले बेंगलुरु से शिफ्ट नहीं होंगे. वहीं, इंडिगो एयरलाइंस के चल रहे संकट ने राजस्थान के पर्यटन उद्योग पर भारी असर डाल दिया है. पढ़ें रविवार की शाम की टॉप खबरें...
स्मृति मंधाना की पलाश मुच्छल से टूट गई शादी, क्रिकेटर ने इंस्टा पोस्ट में खुद किया कंफर्म
भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने पुष्टि की है कि उनकी म्यूज़िक कंपोजर पलाश मुच्छल संग शादी टूट गई है. स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं बहुत निजी स्वभाव की हूं और अपनी प्राइवेट लाइफ को निजी ही रखना चाहती हूं, लेकिन अब यह बताना जरूरी है कि शादी अब रद्द हो चुकी है.' पलाश ने भी इस बात को कंफर्म किया है.
'चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु का गौरव, IPL यहां से शिफ्ट नहीं होगा...', कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का ऐलान
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले बेंगलुरु से शिफ्ट नहीं होंगे. डीके शिवकुमार ने कहा कि अब से बेहतर भीड़ प्रबंधन, कड़े सुरक्षा मानक और पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. आईपीएल का अगला सीजन 15 मार्च को शुरू हो सकता है.
राजस्थान में ‘मृतक शरीर सम्मान कानून’ लागू, शव के साथ प्रोटेस्ट करने पर 5 साल की सजा

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










