
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 सितंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया. वहीं हरियाणा में रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए. खबर है कि विनेश जुलाना से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी और पूनिया चुनाव नहीं लडे़ंगे. पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने छठा गोल्ड जीत लिया है.
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया. वहीं हरियाणा में रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए. खबर है कि विनेश जुलाना से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी और पूनिया चुनाव नहीं लडे़ंगे. पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने छठा गोल्ड जीत लिया है. पुरुषों की हाई जंप-T64 स्पर्धा में भारतीय पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार (T44) ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर यह पदक अपने नाम किया है. हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर जारी बातचीत में बड़ी बाधा आ गई है. खबर है कि AAP कांग्रेस के सीट शेयरिंग फॉर्मूले से खुश नहीं है. भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) के साथ मिलकर स्थानीय समुदायों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए गांव रक्षा गार्ड्स (VDGs) को ट्रेनिंग देने की पहल शुरू कर दी है. पढ़िए शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
J-K विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणापत्र, बोले- जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू कश्मीर का भूभाग महत्वपूर्ण रहा है. हमने इसे जोड़े रखने के लिए अनेक प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 इतिहास बन चुकी है, ये कभी लौटकर नहीं आ सकती. क्योंकि यही वो विचारधारा थी जो युवाओं के हाथ में पत्थर थमाती थी. अमित शाह ने कहा कि बातचीत और बम धमाके एक साथ नहीं हो सकते. पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में नहीं. अमित शाह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा. इस पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.
विनेश फोगाट जुलाना से होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार, बजरंग पूनिया नहीं लड़ेंगे हरियाणा चुनाव!
रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि बजरंग पूनिया इलेक्शन नहीं लड़ेंगे. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. अब तक कुल कुल 71 सीटों पर फैसला हो चुका है. बजरंग पूनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि पहले ऐसी चर्चा थी कि बजरंग पूनिया बादली से चुनाव लड़ सकते हैं. क्योंकि बजरंग बादली से आते हैं. लेकिन अब स्थिति साफ हो चुकी है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और सिर्फ प्रचार करेंगे.
Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास, टोक्यो का रिकॉर्ड ध्वस्त, हाई जंप में प्रवीण का स्वर्णिम प्रदर्शन

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



