
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 अप्रैल 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि यहां 70 फ़ीसदी Vs 30 फ़ीसदी की लड़ाई है. मैं 70 फ़ीसदी का प्रतिनिधित्व करता हूं, बाकी 30 फ़ीसदी में शेष सभी दल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर में मतदान होगा. कांग्रेस ने शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 'न्याय पत्र महासभा' का आयोजन किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए.
भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि यहां 70 फ़ीसदी Vs 30 फ़ीसदी की लड़ाई है. मैं 70 फ़ीसदी का प्रतिनिधित्व करता हूं, बाकी 30 फ़ीसदी में शेष सभी दल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर में मतदान होगा. कांग्रेस ने शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 'न्याय पत्र महासभा' का आयोजन किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए.पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
'मैंने राहुल गांधी और अखिलेश से समर्थन मांगा था, लेकिन...', बोले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि यहां 70 फ़ीसदी Vs 30 फ़ीसदी की लड़ाई है. मैं 70 फ़ीसदी का प्रतिनिधित्व करता हूं, बाकी 30 फ़ीसदी में शेष सभी दल हैं. चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी से भी उन्होंने समर्थन मांगा था, मैंने सिर्फ इतना कहा था कि आप एक सीट पर मुझे समर्थन करें, मैं आपकी तमाम सीटों पर मदद करूंगा, लेकिन पता नहीं लोगों ने इसका क्या अर्थ समझा.
'कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप', सहारनपुर में PM मोदी के भाषण की 7 बड़ी बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर में मतदान होगा. भाजपा ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल को मैदान में उतारा है, जबकि माजिद अली बसपा के उम्मीदवार हैं. इमरान मसूद सपा-कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में यहां से चुनाव मैदान में हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी भी मौजूद रहे.
'इंडिया ब्लॉक में घुसना चाहते थे, लेकिन अब भी बेघर...', चंद्रशेखर के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरे मायावती के भतीजे आकाश आनंद
चंद्रशेखर का नाम लिए बिना आकाश आनंद ने कहा कि वह सड़क पर हमारे लोगों को उतारकर लड़ाई लड़ने की बात करते हैं, लेकिन अपना मुकद्दर बनाने के बाद लोगों को छोड़कर चले जाते हैं. आकाश आनंद ने कहा कि वे (चंद्रशेखर) लोगों को गुमराह कर रहे थे, वह इंडिया ब्लॉक में घुसना चाहते थे, ताकि अपनी एक सीट निकाल सकें, लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब है कि अलायंस के बाद भी वह बेघर घूम रहे हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



