
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 सितंबर 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 4 सितंबर 2023 की खबरें और समाचार: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया के समान कहने को लेकर बवाल मचा हुआ है.भारत और नेपाल के बीच आज एशिया कप में एक अहम मैच खेला जाना है. जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं, कई मेट्रो स्टेशनों के गेट 2 दिन बंद रहेंगे.
तमिलनाडु सरकार में मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए बयान से हंगामा मचा हुआ है. अब उदयनिधि ने अपने बयान पर पर सफाई भी दी है. जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 8 से 10 सितंबर के बीच कई मेट्रो स्टेशनों के गेट वीवीआईपी रूट के दौरान बंद रहेंगे. एशिया कप में आज टीम इंडिया का अहम मुकाबला नेपाल के साथ होना है. भारत के लिए मैच जीतना जरूरी है. यूपी के गाजियाबाद में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से मौत का मामला सामने आया है. जानिए आज की पांच बड़ी खबरें.
'जैसे PM मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब कांग्रेसियों की हत्या नहीं, वैसे ही...', उदयनिधि ने दी सफाई
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया के समान कहने पर बवाल जारी है. भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार उदयनिधि पर उनके बयानों को लेकर निशाना साध रहे हैं. उदयनिधि ने अपने बयान को लेकर एक सफाई जारी की है.
20 के दौरान बंद रहेंगे इन मेट्रो स्टेशन के गेट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट भारत जी-20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इस सम्मेलन के लिए जहां एक तरफ दिल्ली को सजाया जा रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ राजधानी की सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है. जी-20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सुरक्षित किले में तब्दील रहेगी.G20 के दौरान कई सड़कें बंद रहेंगी. सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. वहीं, कई मेट्रो स्टेशन के गेट भी 8 से 10 सितंबर तक VVIP रूट के दौरान बंद रहेंगे.
India vs Nepal in Asia Cup 2023: एशिया कप में आज भारतीय टीम का करो या मरो का मैच, नेपाल के खिलाफ फॉर्म में लौटने का मौका एशिया कप 2023 में भारतीय टीम का दूसरा मैच आज (4 सितंबर) नेपाल के खिलाफ है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में नेपाल के साथ होने वाला मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है. यदि भारतीय टीम इस मुकाबले को हारती है, तो तो उसके सुपर-4 के दरवाजे बंद हो जाएंगे. मगर कमजोर नेपाल के खिलाफ हार की उम्मीद ना के बराबर ही है.
'मैंने धर्म तक बदलने का सोचा, लेकिन तुम नहीं समझे साकिब...', मरने से पहले पिंकी गुप्ता का सुसाइड नोट

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



