
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 मार्च 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
31 मार्च 2022 की खबरें: मार्च का आखिरी शाम पाकिस्तान में भारी उथल पुथल भरा माहौल रहा. उधर रूस के यूक्रेन पर बदस्तूर हमले जारी हैं. पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
आज शाम की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 31 मार्च 2022 की खबरें और अन्य समाचार: मार्च महीने की आखिरी शाम कोरोना के मोर्चे पर राहत भरी खबर लेकर आई. अब मुंबई में मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है तो दिल्ली में जुर्माने का प्रावधान हटा दिया गया है. उधर, भारत से बाहर की बात करें तो पाकिस्तान में आज का दिन काफी ऊहापोह भरा रहा, क्योंकि विपक्षी दल इमरान खान को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने पर अड़ गए हैं. वहीं, रूस और यूक्रेन की जंग बदस्तूर जारी है. पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
Corona: मुंबई लोकल में मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं, दिल्ली मेट्रो में भी जुर्माना खत्म Corona: कोरोना को लेकर मुंबई और दिल्ली की सरकारों ने गुरुवार को बड़े फैसले किए हैं. मुंबई सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि लोकल ट्रेन में लोकल ट्रेन में मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं होगा. साथ ही गुड़ी पड़वा, रमजान धूमधाम से मनाया जा सकेगा.वहीं, दिल्ली में भी कोरोना को लेकर बड़ा फैसला किया है. फैसले के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में भी जुर्माना खत्म कर दिया गया है. सुपर ओवर में पहुंचा पाकिस्तान का सियासी 'मैच', विपक्ष मजबूत! लेकिन संसद स्थगित पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज गुरुवार को फ्लोर टेस्ट से पहले राष्ट्र को संबोधित करेंगे. ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिक गई हैं कि इमरान खान इसमें क्या बोलेंगे. अटकले हैं कि इमरान आज के संबोधन में इमरजेंसी लगाने जैसा सख्त कदम भी उठा सकते हैं.
तमिलनाडु सरकार को झटका, SC ने वन्नियार आरक्षण कानून को असंवैधानिक बताया सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु के वन्नियार समुदाय को ओबीसी श्रेणी में दिए गए 10.5% आरक्षण के फैसले को असंवैधानिक करार दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना किसी डेटा के आरक्षण दे दिया गया है. कमेटी ने भी इस वर्ग के पिछडेपन को लेकर कोई ठोस आंकड़ा नहीं दिया था.
LSG vs CSK, IPL 2022 Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, CSK पहले बैटिंग करेगी
Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, Live IPL Score 2022: आईपीएल 2022 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है. मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं.
'1970 के दशक में स्वागत है', रूस-यूक्रेन युद्ध से टूटी इस यूरोपीय देश की कमर, महंगाई ने तोड़ा दशकों का रिकॉर्ड रूस-यूक्रेन युद्ध का जर्मनी में व्यापक असर देखा जा रहा है. युद्ध के कारण यूरोपीय देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं. जर्मनी में लोगों को बढ़ी हुई महंगाई का दुष्प्रभाव झेलना पड़ रहा है. लोग कह रहे हैं कि 1970 की महंगाई वाला दशक फिर लौट आया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



