
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 मई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 31 मई, 2024 की खबरें और समाचार: कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी की 'ध्यान साधना' जारी है. कर्नाटक के सेक्स स्कैंडल मामले के आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी से भारत लौटते ही अरेस्ट कर लिया गया है. भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और कई लोग गर्मी की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं.
कर्नाटक में चर्चित सेक्स स्कैंडल कांड का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को भारत आते ही गिरफ्तार कर लिया गया है.जर्मनी से लौटते ही एसआईटी ने रेवन्ना को एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया. कन्याकुमारी के विवेकानंद मेमोरियल रॉक पर पीएम मोदी का ध्यान योग जारी है जो आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने तक जारी रहेगी. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक में जबरदस्त गरमी पड़ रही है.बिहार के औरंगाबाद में एक ही अस्पताल में लू से 12 की मौत हो गई है. सड़क हादसे में दो युवकों की मौत करण भूषण ने कहा है कि जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ उससे मेरी कार 4-5 किमी दूर थी. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
ध्यान-मौनव्रत और केवल लिक्विड डाइट... अध्यात्म के 45 घंटे विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ऐसे बिताएंगे PM मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी की 'ध्यान साधना' जारी है. विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी ने गुरुवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर ध्यान शुरू किया जो 1 जून की शाम तक जारी रहेगा. पीएम मोदी उसी शिला पर बैठकर ध्यान कर रहे हैं जिस शिला पर विवेकानंद ने ध्यान किया था. अपने 45 घंटे के ध्यान के दौरान पीएम मोदी सिर्फ तरल आहार लेंगे और इस दौरान वह केवल नारियल पानी और अंगूर के जूस का सेवन करेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पीएम मोदी मौन व्रत का पालन भी करेंगे और ध्यान कक्ष से बाहर नहीं निकलेंगे.
सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद जर्मनी से बेंगलुरु लौटे, SIT ने किया अरेस्ट, आज कोर्ट में होगी पेशी कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल और यौन शोषण के आरोपों से घिरे जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद जर्मनी से बेंगलुरु लौट आए हैं. एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के कुछ ही मिनटों बाद एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. प्रज्वल 27 अप्रैल को बेंगलुरु से जर्मनी भाग गया था.प्रज्वल को महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम जीप से सीआईडी ऑफिस लेकर पहुंची, जिसके बाद उन्हें रातभर सीआईडी ऑफिस में ही रखा गया. एसआईटी की टीम एयरपोर्ट से दो सूटकेस भी अपने साथ लेकर गई है.
भीषण गर्मी साबित हो रही जानलेवा... बिहार में 20 तो झारखंड में 5 लोगों की मौत, ओडिशा में भी 10 की गई जान देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. गर्मी इतनी हो गी है कि लोग अब दम तोड़ने लगे हैं. बिहार-झारखंड हो या ओडिशा... कई राज्यों में गर्मी से लोगों की जान जा रही है. बिहार के कई स्थानों पर गुरुवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया. राज्य के 3 जिलों में 20 लोगों की मौत हो गई है. औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, लू से 12 लोगों की मौत की हो गई है और 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. इसके अलावा, झारखंड के पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं ओडिशा में भी कई लोगों ने जान गवां दी.
'जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ उससे 4-5 किमी दूर थी मेरी कार', सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पर करण भूषण का बयान कैसरगंज के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिल में शामिल एक कार ने बुधवार को तीन लोगों को कुचल दिया था, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी. अब पूरे मामले पर खुद करण भूषण सिंह ने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी और जिस कार से टक्कर हुई दोनों में करीब-करीब 4 से 5 किमी की दूरी थी.
NDA सत्ता में आई तो रॉकेट बनेंगे ये शेयर, दिग्गज एक्सपर्ट ने बताई स्टॉक्स की लंबी लिस्ट! देश में जारी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होने वाली है और चुनाव नतीजे (Election Results) 4 जून को सामने आने वाले हैं. देश के आम लोगों से लेकर शेयर बाजार में निवेश करने वालों की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं. शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स (Share Market Expert) भी अपने अनुमान जाहिर कर रहे हैं. यही नहीं अपने फेवरेट स्टॉक्स की लिस्ट भी शेयर कर रहे हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



