
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 सितंबर 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 सितंबर 2023 की खबरें और समाचार: ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त को खालिस्तानी समर्थकों ने स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में जाने से रोक दिया. एशियन गेम्स में आज भारत के लिए अहम दिन है. पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
ब्रिटिश खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त को शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में जाने से रोक दिया. दिल्ली में 25 करोड़ की ठगी करने वाले 'सुपर चोर' को लेकर कई खुलासे हुए हैं. पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी है जिसकी वजह से कई ट्रेनें रद्द की गई है. एशियन गेम्स में आज भी भारत को पदकों की उम्मीद है और आज ही भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स में हॉकी में महामुकाबला है. पढ़िए आज की पांच बड़ी खबरें-
स्कॉटलैंड में खालिस्तान समर्थकों का उत्पात, भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में जाने से रोका
ब्रिटेन में कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थकों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है. ब्रिटिश खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया. खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को कार से नीचे नहीं उतरने दिया.
न कोई सुराग, न CCTV फुटेज में साफ चेहरा... ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 करोड़ की चोरी करने वाला 'सुपर चोर' साउथ ईस्ट दिल्ली के भोगल इलाके के एक ज्वेलरी शोरूम में मंगलवार 26 सितंबर को हुई चोरी ने हर किसी को हैरान कर दिया. कारण, चोरी की ये वारदात जितनी बड़ी और हैरान करने वाली थी, इसके पीछे की साजिश भी उतनी ही अजीब और चौंकाने वाली निकली. चोरी की एक ऐसी वारदात, जिसमें 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और बेशकीमती जवाहरात उड़ा दिए गए, उस वारदात को चोरों के किसी भारी-भरकम गैंग ने बल्कि एक अकेला चोर ने अंजाम दे डाला.
नीतीश के 'मिशन दिल्ली' को क्यों हवा देने में लग गई आरजेडी? क्या कांग्रेस समेत 'INDIA' के बाकी दलों को पचेगा ये दांव
विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन हो? ये बहस फिर से छिड़ गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से अखिलेश यादव को पीएम दावेदार बताए जाने के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'मिशन दिल्ली' को फिर से हवा देने में लग गई है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



