
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 सितंबर 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 सितंबर 2022 की खबरें और समाचार: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन के आखिरी दिन तीन उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई.
खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम रहा. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन के आखिरी दिन तीन उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई. उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड में SIT को चिल्ला बैराज से एक मोबाइल बरामद हुआ है. नोएडा में श्रीकांत त्यागी की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में 16 अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है. मुंबई में एक मॉडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
Congress President Election: खड़गे, थरूर और केएन त्रिपाठी... हो गया फाइनल, कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में ये तीन नेता शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन था. इस पद के लिए कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी का नाम शामिल है. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि खड़गे द्वारा 14 फॉर्म, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा 1 फॉर्म जमा किए गए हैं. कल (शनिवार) हम फॉर्मों की जांच करेंगे. इसके बाद कल शाम को हम उन फॉर्मों और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे जो वैध हैं.
वंदे भारत ट्रेन में प्लेन से 100 गुना कम शोर, PM मोदी ने गिनाईं ये खूबियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड, नई खूबियों से लैस नेक्स्ट जेनरेशन वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई तक जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वंदे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन यात्रा भी की. पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झड़ी दिखाने के बाद अहमदाबाद में लोगों को संबोधित किया. मोदी ने वंदे भारत की खूबियां गिनाईं.
जहां मिली थी अंकिता की लाश, वहां से मिला मोबाइल, खुल सकते हैं कई राज

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



