
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र में नई सरकार में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस अभी तक बना हुआ है. संभल हिंसा को लेकर यूपी सरकार को घेर रही समाजवादी पार्टी ने अब अपने नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को संभल भेजने का फैसला किया है. तेज गेंदबाज जेश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं.
शुक्रवार को हुई कांग्रेस कार्यसमीति की बैठक में महाराष्ट्र और हरियाणा में मिली हार पर विस्तार से चर्चा की गई. महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पेंच अभी फंसा हुआ है. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे आज अपने गांव सतारा से मुंबई लौटेंगे जिसके बाद रविवार को महायुति की बैठक होगी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज संभल का दौरा करने वाला है. दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेश हेजलवुड टीम से बाहर हो गए हैं. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें
'खड़गे जी एक्शन लीजिए...', CWC की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष से बोले राहुल गांधी, महाराष्ट्र-हरियाणा की हार पर खुलकर हुई चर्चा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई. बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो-टूक कहा कि अब जवाबदेही तय की जाएगी तथा कठोर निर्णय लिए जाएंगे. उन्होंने ईवीएम को लेकर भी बयान दिया और कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता से "गंभीर रूप से समझौता" किया जा रहा है और कांग्रेस जल्द ही इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी.
महाराष्ट्र की राजनीति का मेंटर बने रहना चाहते हैं शिंदे, CM पोस्ट नहीं मिला तो अब संयोजक पद पर है नजर! महाराष्ट्र में अभी भी महायुति सरकार के गठन और सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है. उम्मीद थी कि शुक्रवार को महायुति के नेताओं की मुंबई में बैठक होगी और सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी. उसके साथ ही मंत्रिमंडल बंटवारा और शपथग्रहण को लेकर फैसले की उम्मीद भी थी. लेकिन वो उम्मीदें आज भी उसी तरह हैं. अब खबर है कि 1 दिसंबर को मुंबई में महायुति के दलों के नेता आपस में मिलेंगे. उस बैठक में शिंदे भी मौजूद रहेंगे. शिंदे अभी सतारा के अपने पैतृक गांव में हैं. वह शुक्रवार को होने वाली महायुति की बैठक से पहले ही मुंबई से सतारा के लिए निकल पड़े थे और इसके पीछे उन्होंने तबीयत ठीक नहीं होने का हवाला दिया.
संभल जाने पर आमादा सपा का प्रतिनिधिमंडल, DM ने मौके पर ही रोका, माता प्रसाद के घर के बाहर पुलिस तैनात समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज संभल का दौरा करने वाला है. सपा का यह प्रतिनिधिमंडल 24 नवंबर को अदालत के आदेश के बाद जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के संबंध में जानकारी जुटाने संभल जाने का प्रयास कर रहा है. संभल में एक साथ पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने, किसी भी जुलूस या प्रदर्शन पर रोक है.
एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका... जोश हेजलवुड बाहर, इन 2 'अनजान' खिलाड़ियों की एंट्री भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में 295 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत रही. इस धांसू जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड ले थी. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. एडिलेड टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाना है, जिसके लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हैं.
ट्रूडो ने अचानक पकड़ी फ्लोरिडा की फ्लाइट, ट्रैरिफ पर ट्रंप को मनाने सीधे पहुंच गए उनके घर अमेरिका में ट्रंप आ गए हैं और उनके साथ उनकी अमेरिका को "ग्रेट अगेन" बनाने की योजना भी. इसके लिए वह सत्ता हस्तांतरण से पहले ही तैयारी में लगे हैं. उनके प्लान में कनाडा और मेक्सिको से ड्रग्स की सप्लाई और अवैध प्रवासियों को रोकना भी शामिल है, जिसे ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी. इस चेतावनी के बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि 'वह जो कहते हैं, वो करते हैं' और आनन-फानन में सीधे ट्रंप से मिलने पहुंच गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



