
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 जून, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 जून, 2024 की खबरें और समाचार: भारत ने टी20 विश्व कप के फाइनल मे जैसे ही साउथ अफ्रीका शिकस्त दी, वैसे ही देशभर में जश्न शुरू हो गया. चैंपियन टीम के बुधवार तक भारत पहुंचने की संभावना है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है.
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 17 साल बाद एक बार फिर यह ट्रॉफी अपने नाम की. भारत को विश्व विजेता बनाने में विशेष योगदान देने वाले कोहली-कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय T-20 से सन्यास का ऐलान कर दिया. भारत की जीत के बाद देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद हरिद्वार में नदी के लहरों में दर्जनों कार बह गईं. पढ़ें आज की पांच प्रमख खबरें-
Exclusive:'सूर्यकुमार यादव अपनी बीवी के गले लगकर जोर से रोये हैं...', शानदार जीत के बाद आजतक से बोले SKY वेस्टइंडीज में आईसीसी T20 विश्व कप के फाइनल में भारत को जीत दिलाने में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने भी अहम भूमिका निभाई. हालांकि फाइनल में वो बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन बाउंड्री पर उनके द्वारा डेविड मिलर का लपके हुए कैच ने भारत को विश्व विजेता जरूर बना दिया.अब सूर्य कुमार यादव ने उस मैच विनिंग कैच को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि टीम को जीत मिलने के बाद मैं अपनी पत्नी के गले लगकर खूब रोया हूं.
Rohit Sharma T20 Retirement: विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी किया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भारत ने शनिवार को साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त देते हुए टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम हासिल कर लिया. इसको लेकर देशभर में जश्न का मौहाल है. इस बीच एक-एक करके दो भारतीय क्रिकेटरों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. पहले विराट कोहली ने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 क्रिकेट मैच था तो वहीं इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. ICC ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी.
T20: हर तरफ इंडिया-इंडिया के नारे, ढोल-पटाखों की गूंज... विश्व विजेता बनने के बाद देश में दिवाली जैसा माहौल, VIDEO T20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है. इसके बाद देशभर में जश्न का माहौल है. दिल्ली-NCR समेत देश के हर हिस्से में जश्न मन रहा है. भारत की जीत के बाद दिवाली जैसा माहौल है, लोग सड़कों पर आकर जश्न मना रहे हैं, कहीं ढोल-नगाड़े बज रहे हैं तो कहीं पटाखे फोड़े गए.
'धर्म मेरा मार्गदर्शन करता है', लंदन के मंदिर में ऋषि सुनक ने हिंदू आस्था के बारे में की बात ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने शनिवार को अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन के एक मंदिर में दर्शन के दौरान हिंदू धर्म के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने धर्म को "प्रेरणा और सांत्वना" का स्रोत बताया.ब्रिटेन में होने वाले चुनावों से कुछ दिन पहले बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में रुके सुनक ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने नजरिए में धर्म की अवधारणा को मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में बताया.'मुझे भगवत गीता पर...'
T20 World Cup: अब देश को चैम्पियंस के विजय जुलूस का इंतजार, बुधवार तक भारत लौट सकती है टीम इंडिया भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी 20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. सिर्फ़ सात महीने पहले, (19 नवंबर, 2023) भारत को 50 ओवरों के ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब हार का सामना करना पड़ा था तो करोड़ों भारतीयों प्रशंसको के दिल टूट गए. अब टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली इस जीत के बाद देशभर में जश्न मनाया जा रहा है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



