
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 अगस्त, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 अगस्त, 2024 की खबरें और समाचार: गुजरात में भारी बारिश के चलते 3 तीन में 32 लोगों की मौत हो गई है. भारत और चीन के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक बीजिंग में आयोजित की गई. लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न दलों ने अपने नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए कितने पैसे दिए थे, इसकी जानकारी सामने आई है.
भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (WMCC) की 31वीं बैठक बीजिंग में आयोजित की गई. इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) गौरांगलाल दास ने किया.गुजरात में भारी बारिश के चलते बीते तीन दिनों में 32 लोगों की मौत हो चुकी है.इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का हाई-अलर्ट जारी किया है. लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न दलों ने अपने नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए कितना पैसा दिया था, इसकी रोचक जानकारी सामने आई है. बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया से कई दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
ओवैसी 52 लाख, महुआ मोइत्रा 75 लाख... लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किन नेताओं को मिली कितनी रकम? हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बेतहाशा पैसा खर्च किया है. सिर्फ टीएमसी ही नहीं आम आदमी पार्टी से से लेकर कांग्रेस और एआईएमआईएम ने भी उम्मीदवारों पर दिलकर खोलकर खर्च किया है.चुनाव आयोग को सात जून को सौंपे गए टीएमसी के व्यय विवरण के मुताबिक, पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए 3.60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. पार्टी ने अभिषेक बनर्जी, महुआ मोइत्रा और शत्रुघ्न सिन्हा सहित पार्टी के 48 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए 75-75 लाख रुपये दिए थे.
तनाव, मतभेद और दूरियां... LAC पर विवाद सुलझाने को लेकर बीजिंग में बड़ी बैठक, क्या भारत-चीन सीमा पर बहाल होगी शांति? भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने और लंबित मुद्दों का जल्द ही समाधान खोजने के लिए गुरुवार को बीजिंग में कूटनीतिक बैठक हुई. इस बैठक और बातचीत का उद्देश्य था कि सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेदों को कैसे कम किया जाए और इस दिशा में स्थाई समाधान की ओर कदम बढ़ाए जाएं. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है.
डूबा-डूबा गुजरात! वडोदरा के सयाजीगंज इलाके में 8 फीट तक जलभराव, घरों में कैद लोग, ना बिजली-ना पानी गुजरात में सौराष्ट्र से लेकर कच्छ तक कुदरत कोहराम मचा रही है. वडोदरा से लेकर राजकोट तक, जामनगर से लेकर खेड़ा तक राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. वडोदरा के सयाजीगंज इलाके में 8 फीट तक पानी भरा है. लोग 2 दिन से घरों में कैद हैं. ना बिजली है, ना पानी है. ऐसे में सेना के जवान देवदूत बनकर मदद कर रहे हैं, और रस्सी एवं बाल्टी की मदद से हर घर में पानी-खाना पहुंचाया जा रहा है. गुजरात में गंभीर हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. पीएम मोदी ने फोन पर बात करके भरोसा दिया है कि केंद्र सरकार हर मुमकिन मदद करेगी.
फर्रुखाबाद: तीन दिन बाद आया लव एंगल, दोनों लड़कियों की जिन लड़कों से होती थी बात उन पर FIR उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पेड़ से लटकी मिली लड़कियों के मौत मामले में तीन दिन बाद लव एंगल जुड़ गया है. मृतक लड़कियों के पिताओं की शिकायत पर पुलिस ने गांव के दो लड़कों पवन और दीपक के खिलाफ FIR दर्ज की है. हालांकि, अभी लड़कों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पास से मोबाइल सेट भी मिला था. इसी मोबाइल सेट में दोनों लड़कियां सिम डालकर पवन और दीपक से घंटों बातचीत किया करती थीं. बात खत्म होने के बाद सिम निकालकर मोबाइल से कॉल लॉग फॉर्मेट कर देती थीं, ताकि परिजनों को पता न चले की वो किससे बात करती थीं.
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे समेत इन 5 दिग्गजों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद... टेस्ट में मौका मिलना मुश्किल भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां उसने तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले थे. टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया था. वहीं वनडे सीरीज में श्रीलंकाई टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की थी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली थी. श्रीलंका दौरे की समाप्ति के बाद भारतीय खिलाड़ियों को करीब 43 दिनों का ब्रेक मिला हुआ है. ब्रेक के बाद भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर पर दो टेस्ट मैच और तीन टी20 मैच खेलेगी.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



