
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 3 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता, साउथ अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराया. टीम इंडिया को ₹40 करोड़ की इनामी राशि मिली. वहीं, ईडी ने अनिल अंबानी ग्रुप की ₹3,084 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कीं. दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचा, जबकि अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया.
आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम किया. वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी करीब 3,084 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की गई हैं. कुर्की के ये आदेश बीते 31 अक्टूबर 2025 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 5(1) के तहत जारी किए गए थे. और उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है. भूकंप का केंद्र अफ़ग़ानिस्तान के खोल्म के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में करीब 22 किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर बताई गई. पढ़िए आज सुबह की बड़ी खबरें...
World Cup Final Highlights: विमेंस वर्ल्ड कप जीत गईं बेटियां! साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया बनी विश्व चैम्पियन
आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम किया. भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 246 पर सिमट गई. इस मुकाबले में शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है.
Women's WC: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, उपविजेता साउथ अफ्रीका को मिली इतनी प्राइज मनी
ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में टीम इंडिया ने पहली बार ट्रॉफी जीतकर बड़ी प्राइज मनी जीती है. भारतीय टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग ₹40 करोड़) की इनामी राशि मिली है. ये राशि साल 2022 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को मिली $1.32 मिलियन से 239 प्रतिशत अधिक है. वहीं, रनर अप साउथ अफ्रीका को $2.24 मिलियन (लगभग ₹20 करोड़ रुपये) मिले हैं.
ED Action On Anil Ambani: मुंबई में बंगला, दिल्ली-नोएडा में कई प्रॉपर्टी... अनिल अंबानी ग्रुप की 3084 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










