
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
जयपुर सड़क हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 3 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: जयपुर सड़क हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है. इन खबरों के अलावा, RJD ने गौरा बौराम से प्रत्याशी अफजल अली खान को पार्टी से निष्कासित किया. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें.जयपुर हादसे का Video... तेज स्पीड में पहले बाइक को रौंदा, फिर लोगों को कुचलता चला गया डंपर, 19 की मौत
जयपुर में नशे में धुत डंपर चालक ने तेज़ रफ्तार में कई गाड़ियों को रौंद दिया. इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज कांवटिया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. CM भजनलाल शर्मा ने डॉक्टरों को घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं.
परमाणु परीक्षण कर रहा है पाकिस्तान! ट्रंप ने इशारों-इशारों में कर दिया बड़ा खुलासा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि पाकिस्तान और उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण कर रहे हैं. ट्रंप ने बताया कि रूस और चीन भी ऐसे परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन वे इसके बारे में सार्वजनिक रूप से नहीं बोलते हैं. उन्होंने कहा, "हम परीक्षण करेंगे क्योंकि वे परीक्षण करते हैं और दूसरे भी परीक्षण करते हैं."
बिहार: गठबंधन धर्म तोड़ने पर RJD का सख्त एक्शन, अफजल अली खान पार्टी से बाहर
RJD ने बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सख्त कार्रवाई करते हुए गौरा बौराम से प्रत्याशी अफजल अली खान को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है. ये सीट गठबंधन के तहत वीआईपी को दी गई थी, लेकिन अफजल ने नामांकन वापस नहीं लिया. आरजेडी ने इसे गठबंधन नियम का उल्लंघन माना और अफजल अली खान को पार्टी से बाहर कर दिया.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







