
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 अप्रैल 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ज्यूडिशियल कस्टडी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और खुद की रिहाई की मांग की थी. लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी के बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ज्यूडिशियल कस्टडी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और खुद की रिहाई की मांग की थी. लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी के बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है. पढ़िए बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
'मनी ट्रेल तो मिला है, हमने यू-टर्न नहीं लिया...', केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई के बाद बोले ED के वकील मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ज्यूडिशियल कस्टडी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और खुद की रिहाई की मांग की थी. बुधवार को जब सुनवाई शुरू हुई तो पहले केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपना पक्ष रखा और फिर, लंच के बाद ईडी की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट में दलीलें दी. इस दौरान चली लंबी बहस के बाद सामने आया है कि कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है.
संजय निरुपम पर कांग्रेस का एक्शन, स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट से हटाया, पार्टी से निकालने की तैयारी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी के बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है. इसके साथ ही संजय को कांग्रेस ने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट से भी हटा दिया है. जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव महाराष्ट्र कांग्रेस ने पास कर दिया है और फैसला दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को लेना है. वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने संजय निरुपम को स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है.
'RJD के सिंबल पर भी उतरने को तैयार', पूर्णिया से चुनाव लड़ने को पप्पू यादव की लालू से गुहार
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार का सियासी मिजाज गरमाया हुआ है. इस समय सबसे ज्यादा चर्चा पूर्णिया लोकसभा सीट को लेकर है. कारण, इस सीट से आरजेडी ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने यहां से नामांकन भी कर दिया है. उधर, हाल ही में पार्टी विलय कर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव पहले से ही इस सीट पर दावेदारी करते रहे हैं. वहीं अब भी उनकी दावेदारी जारी है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह पूर्णिया सीट से ही चुनाव लड़ेंगे.
24 घंटे पहले तक कांग्रेस का सपोर्ट, आज विजेंदर ने थामा BJP का दामन, बोले- अब खिलाड़ियों को मिल रहा ज्यादा सम्मान लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में विजेंदर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी में शामिल होने से ठीक एक दिन पहले तक मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह पूरी तरह से कांग्रेसी थे और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसने वाले ट्वीट को री-पोस्ट कर रहे थे.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



