
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 जून, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 29 जून, 2024 की खबरें और समाचार: डिप्टी एनएसए विक्रम मिस्त्री को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है. टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज रात 8 बजे दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेला जाएगा. दिल्ली-एनसीआर में आज फिर से तेज बारिश होने की संभावना है.
भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी विक्रम मिस्री को शुक्रवार को भारत का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया हैं. टी20 विश्व कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा. दिल्ली के एक होटल में अवैध रूप से छापेमारी के आरोप में एचएचओ समेत चार अधिकार अरेस्ट किए गए हैं. मौसम विभाग द्वारा दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें
तीन प्रधानमंत्रियों के रहे खास, चीन मामलों के एक्सपर्ट... जानें नए विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बारे में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी विक्रम मिस्री को शुक्रवार को भारत का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया. वह चीन मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. मिस्री विदेश सचिव बनने से पहले डिप्टी एनएसए (उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. वह 15 जुलाई को विदेश सचिव का पदभार संभालेंगे. 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी मिस्री, विनय क्वात्रा का स्थान लेंगे. क्वात्रा को अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किए जाने की संभावना है.
पुरानी ट्रिक से साउथ अफ्रीका होगा धुआं-धुआं... फाइनल में रोहित शर्मा इन 11 खिलाड़ियों को देंगे मौका आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच की घड़ी काफी नजदीक आ चुकी है. आज (29 जून) फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में एंट्री ली.
दिल्ली: लक्ष्मीनगर के SHO समेत 4 पुलिस अधिकारी अरेस्ट, अवैध रूप से होटल में की थी रेड दिल्ली के शकरपुर इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में पहले से अनुमति लिए बिना छापेमारी करने के आरोप में लक्ष्मी नगर थाने के थाना प्रभारी समेत चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि पुलिस निरीक्षक प्रकाश रॉय ने लक्ष्मी नगर थाने के तीन अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ 29 मई को शकरपुर इलाके में एक होटल के कमरे में छापा मारा था.
'मैं शायद पहले की तरह न चल पाऊं, ना बहस कर पाऊं, लेकिन...' ट्रंप के साथ डिबेट के बाद बोले बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी तथा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. दोनों नेताओं ने इस दौरान एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा. इस डिबेट के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि उनका इरादा नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को हराने का है.ट्रंप ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि डिबेट में कमजोर प्रदर्शन करने और वे डेमोक्रेट्स समर्थकों को निराश करने के बावजूद वह दौड़ से बाहर होने पर विचार करेंगे.
दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल, 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी देश की राजधानी पहली ही बारिश में गोते लगाती हुई नज़र आई. कल (28 जून) चंद घंटे की बारिश ने पूरी दिल्ली को पानी-पानी कर दिया. वीआईपी इलाकों से लेकर आम बस्तियों तक सब बारिश में डूबने लगे. कहीं कार डूबने लगी तो कहीं लोग फंस गए. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज यानी 29 जून को भी बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही देश के कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



