
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 अगस्त, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 अगस्त, 2024 की खबरें और समाचार: दिल्ली एनसीआर में देर रात से बारिश हो रही है जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव होगया है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ विपक्ष का आंदोलन तेज हो गया है. बहराइच में प्रशासन भेड़िए के आतंक से छुटकारा पाने की कोशिश में लगातार जुटा हुआ है.
दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया है. जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है और अभी तीन जगहों पर मुठभेड़ चल रही है. हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद बंगाल में आंदोलन तेज हो गया है और आज कांग्रेस मार्च निकालेगी. केंद्र सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को पंजीकरण, परीक्षाओं और भर्ती के विभिन्न चरणों के दौरान स्वैच्छिक आधार पर उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार से प्रमाणीकरण की अनुमति दी है. यूपी के बहराइच आदमखोर भेड़ियों की तलाश में रातभर सर्च ऑपरेशन चला. 40 दिन में 7 लोगों को भेड़िया अपना शिकार बना चुका है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
Live: दिल्ली-NCR में Rainy Morning, भारी बारिश से सड़कें-अंडरपास सब जलमग्न, कई जगह ट्रैफिक जाम दिल्ली-एनसीआर में देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के अधिकतर इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर के तमाम इलाकों से भारी जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं. जिससे सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है.
राजौरी, माछिल और तंगधार... कश्मीर में तीन जगह चल रहे एनकाउंटर, चुनाव से पहले बढ़ी आतंकी सक्रियता जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. वहीं, राजौरी जिले में भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, राजौरी में 2 से 3 आतंकवादी छिपे हुए हैं. कुपवाड़ा जिले में दो जगहों पर मुठभेड़ जारी है. पहली मुठभेड़ तंगधार सेक्टर में बुधवार शाम को शुरू हुई थी, जहां शुरुआती गोलीबारी के बाद बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया था.
पूजा खेडकर इफेक्ट! UPSC कैंडिडेट्स का अब होगा आधार वेरिफिकेशन, सरकार ने दी अनुमति केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को पंजीकरण के समय तथा परीक्षाओं और भर्ती के विभिन्न चरणों के दौरान स्वैच्छिक आधार पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण की अनुमति दे दी है. यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आयोग ने पिछले महीने प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी थी. आयोग ने योग्यता से इतर, सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी से प्रयास करने की वजह से खेडकर के भविष्य की सभी परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक लगा दी थी. सरकार का यह कदम पूजा खेडकर के मामले से ही जोड़कर देखा जा रहा है.
बहराइच ग्राउंड रिपोर्ट: खूनी भेड़ियों से बचाने को हथियारबंद समर्थकों के साथ राइफल लेकर घूम रहे विधायक, VIDEO उत्तर प्रदेश के बहराइच के कई गांवों में आदमखोर भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है. यहां भेड़ियों के झुंड ने आठ बच्चों और महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 30 से ज्यादा लोगों को घायल कर चुके हैं. बीती रात एक बार फिर राजापुर कला गांव में भेड़िया देखा गया. गांववालों ने वीडियो भी बनाए, लेकिन जबतक वन विभाग की टीम भेड़िए को पकड़ पाती, तबतक वो गन्ने के खेत में भाग गया.
Exclusive: केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स से छुट्टी तय, LSG को नए कप्तान की तलाश, कौन होगा दावेदार? एल राहुल के IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) टीम में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. ऐसे में संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली इस टीम को अब आईपीएल सीजन में कप्तान की तलाश होगी. पिछले कई दिनों से इसे लेकर अफवाह चल रही थी कि केएल राहुल का लखनऊ की टीम में क्या फ्यूचर होगा? लेकिन अब इसे लेकर स्थिति लगभग साफ हो गई है. अब बस इस पर मुहर लगना बाकी है.aajtak.in को टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह तय हो चुका है कि केएल राहुल अब आने वाले आईपीएल सीजन में लखनऊ टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. ऐसे में इस फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश होगी. हालांकि लखनऊ की टीम का नया कप्तान कौन होगा? क्या वह टीम के अंदर से ही होगा या मेगा ऑक्शन के जरिए आएगा? इस बारे में अभी फैसला लिया जाना बाकी है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



