
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 मार्च 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 मार्च 2024 की खबरें और समाचार: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से AFSPA को वापस लेने पर विचार करेगी. बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को पुलिस ने एक हुक्का बार में रेड मारकर हिरासत में ले लिया. बिहार में आज लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी बैठक करेगी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट को हटाने पर विचार किया जाएगा. आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन हैं. कई दिग्गज आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बिहार में लोकसभा सीट के बंटवारे को लेकर आज कांग्रेस और आरजेडी में फिर से बैठक होगी. अमेरिका के बाल्टीमोर में मंगलवार को एक कार्गो शिप पेटाप्सको नदी पर बने 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से टकरा गया. इइंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरी तैरने लगी है. बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने एक रेड के दौरान हुक्का बार से हिरासत में लिया और नोटिस देकर छोड़ दिया. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें--
जम्मू-कश्मीर से AFSPA हटाने और सिविलियन इलाकों से सेना की वापसी... अमित शाह ने बताया अगला प्लान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) को वापस लेने पर विचार करेगी. शाह ने एक कश्मीरी समाचार चैनल के साथ बात करते हुए कहा कि सरकार की योजना केंद्र शासित प्रदेश में सैनिकों को वापस बुलाने और कानून व्यवस्था को अकेले जम्मू-कश्मीर पुलिस पर छोड़ने की है.गृह मंत्री ने कहा, "हमारी योजना सैनिकों को वापस बुलाने और कानून व्यवस्था को केवल जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले करने की है. पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस पर भरोसा नहीं किया जाता था, लेकिन आज वे ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं.
बाल्टीमोर ब्रिज कोलैप्स पर अब आई कॉन्सपिरेसी थ्योरी, क्या 9/11 जैसे किसी अटैक प्लान का हिस्सा थी ये घटना? अमेरिका के बाल्टीमोर में मंगलवार को एक कार्गो शिप पेटाप्सको नदी पर बने 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से टकरा गया. इस टक्कर के बाद पुल का एक हिस्सा टूटकर पानी में समा गया. इस हादसे के बाद कुल 8 श्रमिक नदी में बह गए थे, जिनमें से 2 को रेस्क्यू कर लिया गया है. बाल्टीमोर प्रशासन ने बाकी 6 श्रमिकों को मृत मान लिया है और सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है. जहाज से टक्कर के बाद 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' के ढहने को अमेरिका ने फिलहाल दुर्घटना ही बताया है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरी तैरने लगी है.
बिहार: लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर आज फिर बैठक, कांग्रेस, RJD में पक्की हो सकती है डील बिहार में लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान को लेकर मंगलवार को बैठक हुई. एक सप्ताह से अधिक की खींचतान और राजद की ओर से अकेले ही बिहार में चार उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद आखिरकार कांग्रेस और राजद के बीच हुई बैठक में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुकुल वासनिक के आवास पर पहुंचे. इस मौके पर कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश भी मौजूद रहे.
बिग बॉस विनर Munawar Faruqui हुक्का बार में पकड़े गए, रेड के बाद उठा ले गई मुंबई पुलिस बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक हुक्का बार में रेड मारी. जहां उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया था. सभी आरोपियो पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, पुलिस ने 41 A का नोटिस देकर फारूकी को जाने दिया है. जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
MI Vs SRH Match, IPL 2024: सबसे महंगे IPL कप्तान पैट कमिंस की हार्दिक पंड्या से टक्कर... आज मुंबई या हैदराबाद, कौन खोलेगा जीत का खाता? इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का 8वां मुकाबला आज (27 मार्च) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.ADVERTISINGइस मुकाबले में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस और हार्दिक पंड्या के बीच टक्कर होगी. कमिंस को हैदराबाद फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए 20.50 करोड़ रुपये दे रही है. जबकि पंड्या को मुंबई ने ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया. उन्हें 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



