
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 फरवरी, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 फरवरी, 2024 की खबरें और समाचार: राज्यसभा चुनाव में आज वोटिंग हो रही है.
राज्यसभा चुनाव में आज उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में वोटिंग हो रही है. कर्नाटक में डिप्टी सीएम DK शिवकुमार खुद पोलिंग एजेंट बने हैं. संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिजाब के समर्थन में बयान दिया है. आम चुनाव करीब आते ही राजनीतिक दलों में तैयारियां तेज हो गई हैं. दिल्ली और पंजाब में कैंडिडेट के नाम पर आज अरविंद केजरीवाल के घर पर मंथन होगा. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें...
15 सीटों की जंग, क्रॉस वोटिंग का साया... यूपी से कर्नाटक तक, जानिए राज्यसभा चुनाव में कहां किसका गेम बन-बिगड़ रहा राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 41 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. तीन राज्यों यूपी, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की 15 सीटों के लिए आज मतदान होना है. इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संख्याबल के आधार पर जितनी सीटों पर जीत सुनिश्चित है, उनके मुकाबले अतिरिक्त उम्मीदवार उतार दिया है. यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. कर्नाटक की चार सीटों के लिए पांच और हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं.
राज्यसभा चुनावः क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस अलर्ट, कर्नाटक के डिप्टी सीएम DK शिवकुमार खुद बने पोलिंग एजेंट कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. कर्नाटक की चार सीटों के चुनाव में नंबरगेम कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की जीत के पक्ष में नजर आ रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) गठबंधन ने दो उम्मीदवार उतारकर एक सीट पर पेच फंसा दिया है. बीजेपी और जेडीएस भी अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत के दावे कर रहे हैं. सूबे की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को भी क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है.
संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है. हफ्तेभर पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बर्क का हाल जानने पहुंचे थे. उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं.
'गर्ल्स क्या पहनना चाहती हैं वो खुद तय करें, कोई और नहीं...', हिजाब-हिस्सेदारी पर AMU की लड़कियों के साथ खुलकर बोले राहुल गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश में है. राहुल गांधी ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं से शिक्षा, हक और अभिव्यक्ति जैसे मुद्दों पर छात्राओं से बातचीत की. इस दौरान जब एक छात्रा ने राहुल गांधी से पूछा कि अगर वो भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो ऐसे में महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर उनकी क्या राय है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि महिलाएं जो भी पहनना चाहती हैं, वो पहनने का उनका पूरा अधिकार है. ये पूरी तरह से महिलाओं पर निर्भर करता है कि वे क्या पहनना चाहती हैं. राहुल ने कहा कि मेरी राय है कि महिलाएं क्या पहनती हैं, ये उनकी जिम्मेदारी है. उन्हें क्या पहनना है या क्या नहीं पहनना है, ये उनका फैसला है. मुझे नहीं लगता कि किसी और को ये तय करना चाहिए कि आप क्या पहनेंगे.
दिल्ली और पंजाब के लिए कैंडिडेट के नाम पर मंथन, आज केजरीवाल के घर AAP हाईकमान की मीटिंग आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन के आखिरी पड़ाव पर है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आज AAP की सर्वोच्च इकाई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में दिल्ली पंजाब और हरियाणा में लोकसभा सीटों के लिए पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



