
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 जून, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 जून, 2024 की खबरें और समाचार: दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है.
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश होने तापमान में गिरावट आई है. टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है. कर्नाटक में एक ऐसे हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो नेताओं और बड़े बिजनेसमैन को फंसाकर ब्लैकमेल करता था. नीट पेपर केस में सीबीआई अब उस शख्स की तलाश कर रही है, जो पेपर लीक से लेकर सभी राज्यों में उसे फैलाने तक में शामिल था. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, अफगानिस्तान को रौंदा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच आज (27 जून) खेला गया. जिसे साउथ अफ्रीकी टीम ने 9 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. वहीं साउथ अफ्रीका ने पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बनाई.साउथ अफ्रीका ने अफगानिसतान के खिलाफ महज 8.5 ओवर्स में 60 रन बनाकर 29 जून को बारबडोस में होने वाले फाइनल की सीट भी बुक कर ली. अब साउथ अफ्रीका का फाइनल में मुकाबला भारत या इंग्लैंड के बीच आज (27 जून) होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. खास बात यह रही कि साउथ अफ्रीका पहली बार किसी किसी भी तरह के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. जो अपने आप में प्रोटीज टीम के लिए किसी सपने से कम नहीं हैं.
तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत, दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल! दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश होने तापमान में गिरावट आई है.जिससे गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने आज (गुरुवार), 27 जून को इसी तरह बारिश होने का अनुमान जताया है.
कर्नाटक: MLA की शिकायत पर हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, अमीर लोगों को फंसाने के बाद ब्लैकमेल कर वसूलते थे करोड़ों सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस (सीसीबी) ने कर्नाटक में प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले हनी ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन के दौरान मैसूर के मूल निवासी संतोष और पुट्टाराजू नामक दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. एक युवती, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है, वह भी इस गिरोह में शामिल थीं.मैसूर के चामराजा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हरीश गौड़ा की शिकायत के बाद यह रैकेट सामने आया है. गौड़ा ने सीसीबी को बताया कि गिरोह ने उन्हें ब्लैकमेल किया है और करोड़ों रुपये की मांग की है. पुलिस ने सीसीबी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
NEET केस में CBI को अब 'बड़ी मछली' की तलाश, एक ही शख्स ने कई राज्यों में कराया पेपर लीक NEET पेपर लीक केस में अब CBI 'बड़ी मछली' की तलाश में जुट गई है. जांच एजेंसी का मानना है कि NEET का पेपर लीक कराने से लेकर अलग-अलग राज्यों में फैलाने तक का काम किसी एक ही शख्स का है.जांच एजेंसी (CBI) नीट पेपर लीक केस के सरगना संजीव मुखिया के अलावा NTA से पेपर लीक कराने वाले मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इसके लिए बकायदा आरोपियों के तार से तार जोड़े जा रहे हैं.
कांग्रेस में सैम पित्रोदा की वापसी पर BJP ने शेयर की मोदी की क्लिप, कहा- PM पहले ही बता दिए थे कांग्रेस ने एक बार फिर सैम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. उन्होंने सिलसिलेवार कई विवादित बयान के बाद बीते मई महीने में ही पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन अब दोबारा उनकी नियुक्ति को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है.बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने (कांग्रेस) सैम पित्रोदा को अभी इस्तीफा दिला दिया है. लेकिन कुछ दिन के बाद फिर उसे वही पद देंगे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



